Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर? अब तक इनके सिर सज चुका है जीत का ताज

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 18:22 IST

कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का विजेता कौन बनेगा, इसे लेकर दर्शक उत्सुक हैं। फाइनलिस्ट्स गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रनीत मोरे की जंग में सस्पेंस चरम पर है। फाइनलिस्ट्स के बीच कांटे की टक्कर है। ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को है। 

शो के इतिहास में अब तक 18 सीजन्स पूरे हो चुके हैं, जहां विजेताओं ने न सिर्फ ट्रॉफी बल्कि करियर में नई ऊंचाइयां छुई। बिग बॉस के विनर लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें करणवीर मेहरा, शिल्पा शिंदे, सिद्धार्थ शुक्ला, मुनव्वर फारूकी समेत अन्य सितारों का नाम शामिल है। सीजन 18 में करण वीर मेहरा ने अपनी स्ट्रैटेजिक गेमिंग से दर्शकों का दिल जीता था। 

सीजन 17 के मुनव्वर फारूकी ने कॉमेडी और इमोशंस का जबरदस्त मिश्रण दिखाया था। सीजन 16 में एमसी स्टैन ने रैप और स्ट्रगल स्टोरी से युवाओं को प्रेरित किया था। वहीं, 15वें सीजन से तेजस्वी प्रकाश ने फेम हासिल किया। सीजन 14 की रुबीना दिलैक ने इंटेलिजेंट प्ले से क्वीन का तमगा पाया था। सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने जीत हासिल की थी।

सीजन 12 की दीपिका कक्कड़ ने इमोशनल जर्नी से सबको प्रभावित किया था। सीजन 11 की शिल्पा शिंदे ने सादगी से ट्रॉफी को अपने नाम किया था। सीजन 10 के मनीर गुर्जर ने सफलता पाई। सीजन 9 के विजेता प्रिंस नरूला थे। सीजन 8 के गौतम गुलाटी ने ड्रामा किंग बनकर जीत अपने नाम की थी। सीजन 7 की विनर गौहर खान बनी थीं।

उर्वशी ढोलकिया 6वें सीजन में विजेता थीं। सीजन 5 की जूही परमार ने फैमिली वुमन इमेज से जीत हासिल की थी। सीजन 4 की विजेता श्वेता तिवारी और सीजन 3 के विंदू दारा सिंह थे। सीजन 2 के आशुतोष कौशिक और सीजन 1 के राहुल रॉय ने शुरुआती धमाके से इतिहास रचा था। ये विजेता शो को सुपरहिट बनाने वाले सितारे बने। अब ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट्स की बात करें तो गौरव खन्ना की साफ-सुथरी इमेज और गेम स्ट्रैटेजी को पसंद किया जा रहा था। 

गौरव ने खुद कहा था कि बिना लड़े और गाली दिए भी बिग बॉस का विनर बना जा सकता है। तान्या मित्तल भी शो में पसंद की जा रही हैं। उनकी दुबई और हाई नेट वर्थ स्टोरीज ने दर्शकों को हंसाया और उनके बारे में पता करने के लिए मजबूर कर दिया गया, लेकिन उनकी गेम प्लान से टॉप 5 में जगह पक्की हुई। फरहाना भट्ट और प्रनीत मोरे और अमाल मलिक भी मजबूती के साथ फाइनलिस्ट बन चुके हैं। फिनाले में ये पांचों ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे। देखते हैं कि बिग बॉस 19 की जीत का ताज किसके सिर सजता है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD