Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ग्वाडेलोप में क्रिसमस की तैयारियों के बीच भीड़ में घुसी कार, 10 की मौत

Hadsa, hadsa World, Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्वाडेलोप (फ्रांस) , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 18:03 IST

फ्रांस में ओवरसीज क्षेत्र ग्वाडेलोप केसैंट-एनी में एक क्रिसमस इवेंट का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब एक कार त्योहार की तैयारियों में जुटे लोगों की भीड़ में घुस गई। इस भयानक हादसे में कम से कम 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 लोगों की मौत हो गई। रेडियो कैराइब्स इंटरनेशनेल (आरसीआई) ग्वाडेलोप ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। 

यह घटना टाउन हॉल और चर्च के सामने शोएल्चर स्क्वायर पर हुई। यहां क्रिसमस के त्योहार को लेकर तैयारियां की जा रही थीं। घटना किस वजह से हुई, यह अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। आरसीआई के हवाले से गवाहों ने कहा कि ड्राइवर को गाड़ी चलाने के दौरान शायद किसी तरह की मेडिकल इमरजेंसी हुई होगी। 

हालांकि, यह केवल अटकलें हैं और अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं गाड़ी चलाने वाला शख्स घटना के बाद भी वहां मौजूद था। आनन-फानन में फायरफाइटर्स, पैरामेडिक्स और पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद शहर के मेयर भी कुछ ही देर में वहां पहुंच गए। इस भयानक हादसे के बाद पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद के लिए एक टीम को एक्टिवेट किया गया।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जल्द से जल्द घायलों को अस्पताल भेजा। पिछले साल जर्मनी में भी ऐसी ही घटना हुई थी। त्योहार से कुछ दिन पहले मैगडेबर्ग में एक कार भीड़भाड़ वाले आउटडोर क्रिसमस मार्केट में घुस गई थी। इस घटना में कम से कम दो लोग मारे गए थे और 68 घायल हुए थे। घटना के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

सैक्सोनी-एनहाल्ट की मंत्री तमारा जीशैंग ने कहा कि संदिग्ध एक 50 साल का सऊदी डॉक्टर था, जो 2006 में पहली बार जर्मनी आया था। सरकारी अधिकारियों और शहर की वेबसाइट के अनुसार, 68 घायलों में से 15 को बहुत गंभीर चोटें आईं, 37 को मामूली चोटें आईं और 16 लोगों को हल्की चोटें आई थीं।

 

Tags: Hadsa , hadsa World , Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD