Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मेंस जूनियर वर्ल्ड कप : शूटआउट में भारत ने बेल्जियम को हराया, जर्मनी के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई

Sports News, Hockey, Hockey Player, Mens Junior World Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 13:32 IST

भारत ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-2 (4-3 शूटआउट) से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने शूटआउट में जीत दर्ज की। अब टीम इंडिया 7 दिसंबर को सात बार की चैंपियन जर्मनी से भिड़ेगी।  बेल्जियम ने मुकाबले के 13वें मिनट में गैस्पर्ड कॉर्नेज-मैसेंट के फील्ड गोल से अपना खाता खोला, जिससे उन्हें जबरदस्त शुरुआत मिली।

भारत गेम की शुरुआत में ही बैकफुट पर आ गया था। अगले क्वार्टर में, बेल्जियम ने एक शानदार डिफेंसिव स्ट्रक्चर बनाया जिसने भारत को गोल करने से रोके रखा। लेकिन तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया नए जोश के साथ लौटी। इस बीच गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह पूरी तरह से जोश में नजर आए, उन्होंने कुछ शानदार बचाव किए। इस बीच उनमें टीम के कोच पीआर श्रीजेश की झलक नजर आई।

45वें मिनट में भारत ने अपना खाता खोला। रोहित ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को मुकाबले में 1-1 से बराबरी पर ला दिया। 48वें मिनट में शारदा नंद तिवारी ने एक अन्य पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इस गोल के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस जश्न में डूब गए, लेकिन यह जश्न ज्यादा देर नहीं चल सका। 

59वें मिनट में बेल्जियम ने नाथन रोगे के गोल से मुकाबले में बराबरी कर ली। इसके बाद मैच शूटआउट तक पहुंचा। प्रिंसदीप सिंह डिफेंस में भारत के लिए सबसे अहम रहे, जबकि शारदा नंद तिवारी ने शूटआउट में तीन गोल किए। प्रिंसदीप सिंह शूटआउट में कुछ शानदार बचाव के साथ मैच के हीरो रहे। शारदा नंद तिवारी भी भारत के शूटआउट में डटे रहे, उनके जबरदस्त पेनाल्टी स्ट्रोक्स ने भारत को मुकाबले में बनाए रखा। 

उन्होंने तीन बार गोल किए, जबकि अंकित पाल ने भारत के लिए विनिंग गोल दागा, जिससे तनावपूर्ण शूटआउट में स्कोर 4-3 हो गया। इस जीत पर खुशी जताते हुए प्रिंसदीप ने कहा, "मैंने कोच श्रीजेश से बहुत कुछ सीखा है। उन्हें देखकर, उनसे सीखकर आत्मविश्वास बढ़ा है। यह एक शानदार मैच था। चेन्नई में हमें दर्शकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला।"

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , Mens Junior World Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD