Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इंडिगो यात्रियों को होने वाली परेशानी चिंताजनक : शशि थरूर

Shashi Tharoor, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 13:16 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को इंडिगो विमान के बड़ी संख्या में रद्द किए जाने से यात्रियों को होने वाली परेशानी पर चिंता जताई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में आरोप लगाया कि नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने काफी पहले ही विमान कंपनियों को नियमों में हुए फेरबदल के बारे में जानकारी दे दी थी, लेकिन अफसोस विमानन कंपनियों की तरफ से कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया। 

आज इसी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डीजीसीए की तरफ से विमानन कंपनी को काफी पहले ही पर्याप्त समय दिया गया था कि वो हालिया बदलावों को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए और सभी संसाधन जुटाए ताकि स्थिति को किसी भी प्रकार से चुनौतीपूर्ण होने से रोका जा सके और यात्रियों को विमान यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि विमान कंपनियों को आत्मचिंतन करना चाहिए कि वे कैसे समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। मुझे लगता है कि विमानन कंपनियों को यथाशीघ्र यह कदम उठाना होगा, अन्यथा स्थिति आगामी दिनों में चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि विदेश के किसी भी नेता से भारत में विपक्षी दलों को मिलने नहीं दिया जा रहा है। 

इससे यह साफ जाहिर होता है कि मौजूदा समय में यह सरकार असुरक्षित महसूस कर रही है। इस पर सांसद शशि थरूर ने कहा कि इस बात को निश्चित तौर पर खारिज नहीं किया जा सकता है कि जब एक स्वस्थ लोकतंत्र की बात आती है, तो ऐसी स्थिति में विपक्ष के नेता को भी सत्तापक्ष के नेताओं से मिलने की इजाजत होनी चाहिए। इस दिशा में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। 

यह एक स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का प्रतीक माना जाता है। लेकिन, जब आप विपक्ष के नेता की आवाज को दबाते हैं, तो ऐसा करके आप लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम एक बतौर नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से किसी विदेश दौरे पर जाते हैं, तो हम भी वहां की सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हैं। 

ठीक उसी प्रकार से जब वहां के विदेशी नेता हमारे देश में आते हैं, तो हमें भी उनसे मिलने की पूरी इजाजत होनी चाहिए। मुलाकात के बीच में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक नेता प्रतिपक्ष को किसी विदेशी नेता से मिलने नहीं दे रहे हैं, तो इसे मैं दुर्भाग्यपूर्ण कहूंगा। अब आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है? इस संबंध में केंद्र सरकार से सवाल किया जाना चाहिए, तभी जाकर पूरी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

 

Tags: Shashi Tharoor , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD