Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'बचपन में हमें टीवी देखने के लिए सिर्फ दो घंटे मिलते थे', प्राजक्ता कोली ने याद किया नब्बे का दौर

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Prajakta Koli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 13:14 IST

टीवी और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में पिछले कुछ दशकों में बहुत बड़ा बदलाव आया है। एक समय था जब चैनल सीमित होते थे और इस सीमित विकल्प के बावजूद, लोग उन शो को बड़े प्यार से याद रखते थे, लेकिन आज के समय में, दर्शकों के पास कंटेंट देखने के लिए अनगिनत विकल्प हैं। टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्लेटफॉर्म्स की वजह से किसी भी शो को याद रखना पहले जितना आसान नहीं रहा। 

इसी बदलाव पर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने अपने विचार साझा किए। प्राजक्ता ने 1990 के दशक के दौर को याद करते हुए कहा, ''मुझे याद है कि टीवी शोज बहुत सीमित और व्यवस्थित थे। हमें बताया जाता था कि शाम को आपके पास टीवी देखने के केवल दो घंटे हैं और उस समय केवल छह चैनल उपलब्ध होते थे। 

उस समय कंटेंट का आनंद लेने का तरीका पूरी तरह अलग था।  हमें यह तय करना होता था कि कौन सा शो देखना है। दिनचर्या में टीवी का समय एक सख्त नियम था।'' उन्होंने आगे कहा, ''अब टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया पूरी तरह बदल गई है। आज लोग अपनी सुविधानुसार कोई भी शो या मूवी देख सकते हैं। 

टीवी पर, लैपटॉप या मैक पर, टैबलेट या फोन पर कंटेंट आसानी से उपलब्ध है। इसके साथ ही ऑडियो का विकल्प भी है। दर्शकों के पास कंटेंट देखने के लिए बहुत ज्यादा विकल्प हैं। इन्हीं कारणों से किसी शो का याद रहना पहले जैसा आसान नहीं रहा। लोग बहुत सारे विकल्पों के बीच आसानी से किसी एक चीज को याद नहीं रख पाते।''

प्राजक्ता ने कहा, ''कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो दर्शकों को उत्साहित करती हैं और अगला एपिसोड कब आएगा, यह जानने की उत्सुकता पैदा करती हैं। ऐसे शो आज भी दर्शकों के दिमाग में जगह बनाते हैं और लंबे समय तक याद रहते हैं। अब यह पूरी तरह दर्शकों पर निर्भर करता है कि कौन सा शो उनके लिए यादगार बनता है। 

दर्शक तय करते हैं कि कौन सा कंटेंट उनके दिल और दिमाग में जगह बनाएगा।'' प्राजक्ता अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज 'सिंगल पापा' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में उनके साथ मनोज पाहवा, कुणाल खेमू और आयशा रजा मिश्रा भी हैं। 'सिंगल पापा' 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Prajakta Koli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD