Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

'मिसेज' के लिए सान्या मल्होत्रा बनीं 'बेस्ट एक्ट्रेस', बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट में मिला सम्मान

Sanya Malhotra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 12:55 IST

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट और इंडिया एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था। इस इवेंट में ओटीटी और फिल्म जगत के कुछ बड़े नामों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म 'मिसेज' में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। इसकी खुशी जाहिर करते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, "गुरुवार की रात आपकी लड़की ने 'मिसेज' का खिताब जीत लिया। 

मैं आप सभी के प्यार की बहुत-बहुत आभारी हूं, जिसने हमारी फिल्मों पर प्यार बरसाया। फिल्म 'मिसेज' को इस तरह से अपनाने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद।" सान्या की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटीज की बधाइयों की बौछार हो रही है। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री सान्या, जिन्होंने आमिर खान की फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

साल 2025 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मिसेज' ने दर्शकों में गहरी छाप छोड़ी थी। इसने मनोरंजन करने के साथ-साथ एक गहरा संदेश भी दिया था। फिल्म की कहानी शादी करके ससुराल पहुंची महिला के रोजमर्रा की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि ऋचा नाम की एक महिला अपने परिवार के साथ-साथ सपनों को भी पूरा करना चाहती है, लेकिन ससुराल में बने नियम-कानूनों के कारण वह सिर्फ घर के कामों में फंस जाती है। 

फिल्म के आखिर में वह इन बंधनों को तोड़कर अपने सपनों को पूरा करके जीवन की शुरुआत करती है। यह कहानी मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन आरती कड़व ने किया था और हरमन बवेजा, अनु सिंह चौधरी और खुद आरती ने इसका लेखन भी किया था। फिल्म में सान्या के अलावा, अवी ठकराल और निशांत दहिया मुख्य भूमिका में थे।

 

Tags: Sanya Malhotra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD