Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, अगला निशाना शॉन पोलॉक

Sports news, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Mitchell Starc
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिसबेन , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 14:57 IST

इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिसबेन में गुरुवार से शुरू हुए एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही स्टार्क ने भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ दिया।

ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन स्टार्क ने 6 विकेट लिए। अपना तीसरा विकेट लेते ही स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वसीम अकरम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं छठा विकेट लेते ही उन्होंने भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा।

वसीम अकरम ने 104 टेस्ट में 414 विकेट लिए थे, जबकि हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट में 417 विकेट लिए थे। स्टार्क अपना 102वां टेस्ट खेल रहे हैं और 418 विकेट ले चुके हैं। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टार्क के निशाने पर अगला रिकॉर्ड शॉन पोलॉक का है। 

पोलॉक ने टेस्ट में 421 विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने 133 टेस्ट में 800 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर शेन वॉर्न हैं जिनके नाम 145 टेस्ट में 708 विकेट हैं। इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन तीसरे नंबर पर हैं। 

एंडरसन ने 188 टेस्ट में 704 विकेट लिए हैं। भारत के अनिल कुंबले 132 टेस्ट में 619 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड 167 टेस्ट में 604 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

 

Tags: Sports news , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Mitchell Starc

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD