Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पेड हाइप और नेगेटिव कैंपेन एक तरह की वसूली, इंडस्ट्री को दीमक की तरह खा जाएगा : यामी गौतम

Yami Gautam, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 13:47 IST

एक्ट्रेस यामी गौतम की गिनती उन सितारों में होती है, जो मुद्दों को लेकर मुखर रहते हैं। इसी कड़ी में वह फिल्म इंडस्ट्री के अंदर चल रहे पेड प्रमोशन और नेगेटिव कैंपेन के गंदे खेल पर अपनी राय रखती नजर आईं। यामी गौतम ने गंभीर विषय पर अपनी राय रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया और पोस्ट किया। 

उन्होंने इसे जबरदस्ती वसूली करार देते हुए पूरे बॉलीवुड से एकजुट होकर इस प्रथा को खत्म करने की अपील की। यामी ने बताया कि फिल्म की मार्केटिंग के नाम पर कुछ लोग पैसा लेकर हाइप बनाते हैं और अगर पैसा न दिया जाए तो रिलीज से पहले ही नेगेटिव बातें लिखते रहते हैं। उन्होंने लिखा, "मैं काफी समय से कुछ कहना चाहती और मुझे लगता है आज अपनी राय रखने का सही दिन है। 

फिल्म की मार्केटिंग के नाम पर पैसा देने का ट्रेंड चल चुका है, ताकि फिल्म के लिए अच्छी हाइप बनाई जा सके, वरना 'वे' लगातार नेगेटिव बातें लिखते रहते हैं, जब तक आप उन्हें पैसे नहीं दे देते। यह एक तरह की जबरदस्ती वसूली जैसा लगता है। यह आसान ट्रेंड बन चुका है। किसी फिल्म को हाइप करना हो या किसी दूसरे एक्टर या फिल्म के खिलाफ नेगेटिविटी फैलानी हो। 

यह एक ऐसी मुसीबत है, जो हमारी इंडस्ट्री के भविष्य पर बड़े पैमाने पर असर डालेगी।" उन्होंने आगे बताया, "दुर्भाग्य से अगर किसी को लगता है कि इससे कोई नुकसान नहीं होता तो वह पूरी तरह गलत है। यह ट्रेंड का राक्षस आखिरकार सबको काटेगा।" एक्ट्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पिछले 5 सालों में सक्सेस की असलियत सामने आई तो कई बड़े नामों की पोल खुल जाएगी। 

उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मिसाल दी, जहां कोई भी इस तरह की हिम्मत नहीं कर पाता क्योंकि पूरी इंडस्ट्री एकजुट होकर खड़ी रहती है। उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और एक्टर्स से गुजारिश की कि इस कल्चर के दीमक को अभी रोका जाए, वरना भारतीय सिनेमा का माहौल पूरी तरह खराब हो जाएगा। 

उन्होंने खुद को एक ईमानदार आदमी की पत्नी और इंडस्ट्री की चिंतित सदस्य बताया। उन्होंने लिखा, "यह एक ईमानदार इंसान की पत्नी के तौर पर कह रही हूं, जिसने अपनी टीम के साथ मिलकर कड़ी मेहनत, विजन और हिम्मत से आने वाली फिल्म (धुरंधर) को कुछ ऐसा बनाया है, जिस पर मुझे पूरा यकीन है कि पूरे भारत को गर्व होगा। 

मैं बाकी प्रोफेशनल्स की तरह भारतीय सिनेमा को अपने सबसे बेहतरीन पोटेंशियल के साथ फलते-फूलते देखना चाहती हूं, न कि इसके उलट।" यामी का समर्थन एक्टर ऋतिक रोशन ने किया। उन्होंने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "सबसे बड़ी और अनमोल चीज जो इन सबमें खो जाती है, वह है पत्रकारों की सच्ची आवाज। 

उन्हें यह मौका ही नहीं मिलता कि वे दिल से बताएं कि फिल्म देखकर उन्हें क्या अच्छा लगा, क्या बुरा लगा, किस बात की तारीफ करनी चाहिए और किस चीज की आलोचना। सच्ची राय ही तो असली फीडबैक होती है, जो हमें बेहतर बनने में मदद करती है। लेकिन जब पैसे के दबाव में उनकी कलम बंध जाती है, तो अनजाने में उनकी बोलने की आजादी छीन ली जाती है और हमारे सुधरने-बढ़ने का रास्ता भी बंद हो जाता है। जब सच बोलने की आजादी न हो, तो न पत्रकार को अपने काम से संतुष्टि मिल सकती है और न हमें आगे बढ़ने का मौका।"

 

Tags: Yami Gautam , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD