Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

महिमा चौधरी ने 'किस्मत' से जोड़ा जीवनसाथी का साथ, कहा- शादी में दो लोगों का खुश होना जरूरी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Mahima Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 13:44 IST

मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री महिमा चौधरी की आगामी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री महिमा चौधरी ने शादी, रिश्तों और आज की युवा पीढ़ी की वफादारी पर बात की।

अभिनेत्री का कहना है कि आजकल की युवा पीढ़ी पहले से कहीं ज्यादा वफादार है। सोशल मीडिया के कारण अगर कोई भी चीटिंग करते पकड़ा भी जाए, तो तुरंत सबको पता चल जाता है। अब लोगों के पास ऑप्शन नहीं हैं। अभिनेत्री का कहना है कि पहले के जमाने में मर्द अक्सर शादी के बाद भी गर्लफ्रेंड बनाने का सोच लेते थे, लेकिन अब ऐसा करने से बचते हैं क्योंकि हमारा समाज भी अब उस चीज को अपनाता नहीं है।

इसी के साथ ही अभिनेत्री ने शादी को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर बात की। उन्होंने शादी की बात की शुरुआत मशहूर मुहावरे से की। अभिनेत्री ने कहा, "आपने तो सुना ही होगा कि शादी वो लड्डू है, जो खाए, वो पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। मेरे मम्मी-पापा की शादी बहुत अच्छी रही और मैंने भी उसी रास्ते पर चलने की कोशिश की। 

मुझे लगता है कि जिंदगी में किसी एक का साथ होना बहुत जरूरी है। कोई तो हो जो आपके साथ जीवनभर चल सके।" उन्होंने शादी को किस्मत से जोड़ते हुए कहा, "मुझे लगता है कि किसी का साथ होना भी एक किस्मत की बात है। पुराने जमाने में लोग सबकुछ देख-परखकर शादी करते थे, जिसमें वे घर-परिवार, स्वभाव, और विचार सब देखते थे। 

मैं भी मानती हूं कि शादी तभी करनी चाहिए जब ज्यादातर बातें आपस में मिलती हों। तब रिश्ता लंबा चलता है और दिक्कत कम होती है।" फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में महिमा चौधरी के साथ संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Mahima Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD