Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

बर्थडे स्पेशल : शिखर धवन को 'गब्बर' सबसे पहले किसने कहा, क्या है इस नाम के पीछे की कहानी?

Special Day, Sports News, Cricket, Shikhar Dhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 18:36 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 'गब्बर' नाम से बेहद लोकप्रिय हैं। उनके इस नाम के पीछे की कहानी बड़ी रोचक है। धवन के 40वें जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं कि उनके नाम के पीछे की कहानी क्या है। शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को नई दिल्ली में हुआ था। घरेलू क्रिकेट भी उन्होंने दिल्ली की तरफ से ही खेला। 

धवन दिल्ली के लिए खेलते हुए प्वाइंट पर फील्डिंग किया करते थे और विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर तंज कसा करते थे। ऐसा वह बल्लेबाजों का ध्यान भटकाने और उनका विकेट लेने के इरादे से किया करते थे। उन दिनों धवन शोले फिल्म के विलेन 'गब्बर सिंह' के बोले डायलॉग 'बहुत याराना है' बोलकर विपक्षी बल्लेबाजों को स्लेज किया करते थे।

इसी वजह से तब के दिल्ली के कोच विजय दाहिया, जो भारतीय टीम के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल चुके हैं, ने धवन का नाम 'गब्बर' रख दिया। यह नाम धवन के साथ ऐसा जुड़ा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनकी पहचान इसी उपनाम से होने लगी। धवन की बल्लेबाजी के अंदाज और उनके रहन-सहन के हिसाब से भी यह नाम उन पर जंचता है।

धवन ने 2010 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर धवन को आईसीसी और एसीसी इवेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने देश के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। भारत को 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने में धवन की अहम भूमिका रही थी और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

धवन को भारतीय टीम की कप्तानी का मौका भी मिला है। धवन की कप्तानी में वनडे और टी20 मिलाकर भारतीय टीम ने 15 मैच खेले हैं, जिसमें 12 मैचों में भारत को जीत और 3 में हार मिली है। शिखर धवन भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास के सफलतम सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। धवन ने 167 वनडे में 17 शतक और 39 अर्धशतक की मदद से 6,793 रन बनाए हैं। 

34 टेस्ट में 7 शतक की मदद से 2,315 और 68 टी20 में 11 अर्धशतक की मदद से 1,759 रन उन्होंने बनाए हैं। धवन का आईपीएल में भी शानदार करियर रहा है। वह लीग के इतिहास में विराट और रोहित के बाद तीसरे सफल बल्लेबाज हैं। धवन ने 2008 से 2024 के बीच 222 मैचों में 2 शतक और 51 अर्धशतक की मदद से 6,769 रन बनाए हैं।

धवन ने 24 अगस्त 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। संन्यास से पूर्व के 4-3 सालों में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत कम मौके मिले थे। संन्यास के बाद भी धवन टी20 लीग खेलते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से जुड़े रहते हैं।

 

Tags: Special Day , Sports News , Cricket , Shikhar Dhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD