Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शशि कपूर : थिएटर से शुरुआत कर बने फिल्म स्टार, अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में मचाया धमाल

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B, Shashi Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 16:19 IST

बॉलीवुड के चमकते सितारों में शशि कपूर हमेशा खास रहे। उनकी सादगी, मुस्कान और फिल्मों में अदाकारी ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। साथ ही, वह अपने साथी कलाकारों के लिए भी प्रेरणादायक रहे। उन्होंने करियर के दौरान कई नए कलाकारों की आगे बढ़ने में मदद की। अमिताभ बच्चन के करियर में उनकी जोड़ी और मार्गदर्शन को लोग आज भी याद करते हैं। 

शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। वे कपूर खानदान के सबसे छोटे बेटे थे। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर, बड़े भाई राज कपूर और शम्मी कपूर पहले से ही फिल्मी दुनिया में जाने-माने नाम थे। बचपन से ही शशि का झुकाव अभिनय की तरफ था। उनके पिता चाहते थे कि वे संघर्ष करें और अपनी मेहनत से एक्टर बनें।

इसी कारण शशि ने फिल्मों में कदम रखने से पहले थिएटर में काफी समय बिताया। शशि कपूर ने एक्टिंग की शुरुआत सिर्फ चार साल की उम्र में अपने पिता के थिएटर के नाटकों से की। बाल कलाकार के रूप में उन्होंने 'आग' और 'आवारा' जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए। धीरे-धीरे उनका अभिनय अनुभव बढ़ता गया और 1961 में उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म 'धर्मपुत्र' से लीड रोल में कदम रखा। 

इस फिल्म को उस समय काफी सराहना मिली और शशि कपूर को फिल्मी दुनिया में स्थापित करने में मदद मिली। उनका करियर मुख्य रूप से 1960 से 1980 तक शानदार रहा। शशि कपूर ने रोमांटिक और पारिवारिक फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। 'जब-जब फूल खिले', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'प्यार का मौसम' जैसी फिल्में आज भी दर्शकों की यादों में ताजा हैं। 

उनके अभिनय की खासियत यह थी कि वह हर किरदार में सहज और नेचुरल लगते थे। शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की दोस्ती और सहयोग बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी बन गई। दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया, जैसे 'दीवार', 'सिलसिला', 'नमक हलाल', 'कभी कभी', 'सुहाग' और 'त्रिशूल'। इन फिल्मों में शशि कपूर अमिताभ बच्चन के साथ सिर्फ सह-कलाकार ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक की तरह भी नजर आए।

उन्होंने अमिताभ बच्चन को फिल्मी दुनिया में सही दिशा देने में मदद की। खासकर 'दीवार' में शशि के किरदार और उनके डायलॉग आज भी लोगों के जुबां पर रटे हुए हैं, और इस फिल्म ने अमिताभ के करियर को नई ऊंचाई दी। शशि कपूर ने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि प्रोडक्शन और निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस बनाया और 'जुनून', 'कलयुग', 'विजेता', 'उत्सव' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। 

हालांकि, कभी-कभी उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत जारी रखी। शशि कपूर को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें 2011 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से नवाजा। इसके अलावा, उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 

उनके करियर और उपलब्धियों ने उन्हें बॉलीवुड के अमिट सितारों में शुमार कर दिया। शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर 2017 को हुआ। बेशक आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अभिनय, उनकी मुस्कान, और अमिताभ बच्चन जैसे साथियों को मार्गदर्शन देने का उनका योगदान हमेशा याद किया जाता रहा है।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B , Shashi Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD