Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मलविंदर कंग ने लोकसभा में उठाया 5 लाख एकड़ फसल बर्बादी का मुद्दा, मांगा विशेष फंड

चुनावों में हजारों करोड़ की बोलियां, पर पंजाब को मुश्किल समय में 'जीरो': मलविंदर कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 12:21 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लोकसभा में पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए नुकसान का गंभीर मसला उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए तत्काल ₹50,000 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी किया जाए। 

कंग ने भारत सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि बाढ़ से प्रभावित छह जिलों के 2500 गाँवों को दो महीने बाद भी केंद्र सरकार से एक रुपया भी नहीं मिला है। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पिछले कुछ माह पहले पंजाब में बड़े स्तर पर बाढ़ आई। 

इस बाढ़ के कारण तकरीबन छह जिलों के 2500 गाँव पूरी तरह तबाह हो गए। उन्होंने बताया कि 5 लाख एकड़ से ज़्यादा खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई, जो बिल्कुल तैयार थी। कंग ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या सीमावर्ती (बॉर्डर) जिलों में आई है। 

ये वही जिले हैं, जिनके लोगों ने 'ऑपरेशन संदूर' के दौरान भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की लड़ाई लड़ी थी। सांसद कंग ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और भारत सरकार के तमाम मंत्री बाढ़ के बाद पंजाब का दौरा करने आए, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी, इन छह जिलों के लोगों को दोबारा पैरों पर खड़ा करने के लिए, उन्हें पुनर्वासित करने के लिए, भारत सरकार की तरफ से एक रुपया भी नहीं दिया गया। 

उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि जब बिहार में चुनाव होते हैं, तब तो आप ₹50,000 करोड़, ₹70,000 करोड़ या ₹90,000 करोड़ के पैकेज की बोलियाँ लगाते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब वह राज्य है जिसने देश की आज़ादी के लिए और देश के अनाज भंडार भरने में सबसे बड़ा योगदान दिया हो, और दूसरी तरफ़, उसी प्रदेश को मुश्किल के समय में अपने हालात पर छोड़ देना इससे बड़ा भेदभाव नहीं हो सकता। 

उन्होंने यह भी कहा कि जिन हरियाणा और राजस्थान सरकारों ने पंजाब के हिस्से का पानी मांगा और क्लेम किया, उन्होंने भी विपत्ति के इस समय में पंजाब का साथ नहीं दिया। मलविंदर सिंह कंग ने भारत सरकार से मांग की कि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों, जिनके घर, अस्पताल, सड़कें सब तबाह हो गईं और जिनकी 5 लाख एकड़ फसल खत्म हो गई, उनके लिए ₹50,000 करोड़ का एक विशेष पैकेज तुरंत जारी किया जाए। 

उन्होंने कहा कि यह फंड पंजाब और सीमावर्ती क्षेत्रों के उन लोगों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने और अपने बच्चों का अच्छा भविष्य बनाने में मदद करेगा, जो देश की लड़ाई लड़ते हैं।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD