Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई शादी की 8वीं सालगिरह

Bharti Singh, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 18:01 IST

मशहूर कमीडियन भारती सिंह और उनके पति-लेखक हर्ष लिंबाचिया बुधवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के प्रति प्यार जाहिर किया और यादगार तस्वीरें-वीडियो शेयर किए। इस कड़ी में सबसे पहले मशहूर पटकथा लेखक हर्ष लिम्बाचिया ने इंस्टाग्राम पर परिवार संग तस्वीरें शेयर कीं। 

इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "आठ साल बीत गए, अब पूरी जिंदगी साथ चलना है।" दूसरी तरफ भारती सिंह ने भी एक प्यारा सा मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हर्ष, भारती और गोला नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ भारती ने प्यारा सा कैप्शन लिखा, "आठ साल पहले आज के दिन 'गोले' और 'काजू' के मम्मी पापा की शादी हुई थी।"

भारती के पोस्ट शेयर करने के बाद अभिनेता पार्थ समथान और गायिका निति मोहन ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। बता दें कि काजू भारती के दूसरे बच्चे का नाम है। दरअसल, भारती जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। हाल ही में भारती और हर्ष ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं।

इसके बाद दूसरे बच्चे के घर का नाम भारती ने अपने यूट्यूब ब्लॉग पर रिवील किया था। भारती ने फैंस को बताया, "जब हम सोनोग्राफी के लिए गए, तो गोला उसे देखकर 'काजू' बोलता है, तो हमने सोचा है कि हमारा दूसरा बच्चा चाहे लड़की हो या लड़का, उसका घर का नाम 'काजू' होगा।"

भारती और हर्ष ने 7 साल तक रिलेशन में रहने के बाद 3 दिसंबर 2017 को गोवा में ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों की मुलाकात कॉमेडी सर्कस शो में हुई थी, जहां हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे, तो भारती भी एक कंटेंस्टेंट थीं। दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर बाद में प्यार। शादी के बाद दोनों ने कई शो होस्ट किए थे।

 

Tags: Bharti Singh , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD