Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में दिया एक नया प्लेटफार्म - गौरव गौतम

बलराम कुश्ती दंगल के विभिन्न वर्गों के विजेताओं को बांटे 17 लाख के नकद पुरस्कार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 15:54 IST

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में एक नया प्लेटफार्म दिया है। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी एशियन, ओलम्पिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे। 

प्रदेश के खिलाड़ियों की बदौलत हरियाणा का नाम विश्व के खेल मानचित्र पर चमक रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही खेल संस्कृति को देखते हुए सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया है।

खेल मंत्री मंगलवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा खेल विभाग की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आयोजित बलराम कुश्ती दंगल के समापन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के समापन पर खेल मंत्री ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में अनेक बदलाव हुए हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक विजेता खिलाडिय़ों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है, खिलाडिय़ों के लिये ग्रुप-ए से ग्रुप-डी तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 

राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। बलराम कुश्ती दंगल के महिला व पुरुष वर्ग की विभिन्न वर्गों के विजेता पहलवानों को मुख्यातिथि ने 17 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

 

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Subhash Sudha , International Gita Mahotsav 2025 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2025 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD