Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भगवंत सिंह मान के जापान दौरे की शुरुआत

एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, KAP Sinha, Chief Secretary of Punjab, Japan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जापान , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 12:34 IST

जापान दौरे के पहले दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टोक्यो स्थित एडोगावा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी संभवतः विश्व के ऐसे एकमात्र नेता थे, जिन्होंने अहिंसा और शांति की विचारधारा के माध्यम से स्वतंत्रता की लड़ाई जीती। 

उन्होंने कहा कि हम सभी को, विशेषकर युवाओं को, अहिंसा, सद्भावना और शांति के सिद्धांतों को अपनाकर राष्ट्रपिता द्वारा दर्शाए गए मानवतावादी दर्शन को जीवित रखने के लिए आगे आना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि महात्मा गांधी का जीवन, दर्शन और बलिदान सदा एक प्रकाश-स्तंभ की तरह कार्य करता रहेगा और हम सभी को समाज, राज्य और देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

लोगों से गांधीजी द्वारा बताए गए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समानता-आधारित समाज के निर्माण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांधीजी एक महान राजनेता और जागरूक व्यक्तित्व थे। 

उन्होंने पूरी दुनिया का भ्रमण कर प्रेम, शांति और अहिंसा के अपने दर्शन का प्रसार किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रपिता ने स्वतंत्रता संग्राम को जनांदोलन में बदलकर भारत को स्वतंत्र कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासी आज के भारत के निर्माण में उनके महान योगदान के लिए सदैव इस महान व्यक्तित्व के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया गांधीजी के सत्य, शांति, प्रेम, मित्रता और अहिंसा के संदेश को याद करती है और उनके सिद्धांतों पर चलने के प्रयास भी करती है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों की आज के विश्व में अत्यंत महत्ता है, इसलिए हम सभी को इस महान राष्ट्रीय नेता के पदचिह्नों पर चलना चाहिए।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , KAP Sinha , Chief Secretary of Punjab , Japan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD