Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बॉलीवुड के डायलॉग किंग जिमी शेरगिल, फिल्मों में उनकी हर लाइन बन जाती है हिट

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Jimmy Shergill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 12:08 IST

बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा में अदाकारी और डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले जिमी शेरगिल आज अपने करियर के तीसरे दशक में भी उतने ही दमदार हैं। जिमी शेरगिल एक अभिनेता और निर्माता भी हैं। स्क्रीन पर जिमी का जादू उनके किरदारों की गहराई और डायलॉग डिलीवरी में छुपा है। चाहे कॉमेडी फिल्म हो या एक्शन ड्रामा, जिमी का अंदाज हमेशा याद रखा जाता है और उनके कुछ डायलॉग सोशल मीडिया पर भी लंबे समय तक चर्चे में रहते हैं।

जिमी शेरगिल का जन्म 3 दिसंबर 1970 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। बचपन में उनका नाम जसजीत सिंह गिल था। उनका परिवार पंजाबी सिख परिवार से था, और उनका संबंध प्रसिद्ध चित्रकार अमृता शेरगिल से भी था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने लखनऊ से प्राप्त की और बाद में पंजाब के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई की। 

पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला किया और मुंबई आकर अभिनय की ट्रेनिंग ली। जिमी ने करियर की शुरुआत 1996 में गुलजार निर्देशित फिल्म 'माचिस' से की। हालांकि, यह उनके करियर की पहली फिल्म थी और रोल छोटा था, लेकिन उनकी एक्टिंग और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्मकारों का ध्यान खींचा। 

इसके बाद जिमी को आदित्य चोपड़ा की 'मोहब्बतें' में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनका रोमांटिक किरदार दर्शकों को खूब भाया और जिमी रातोंरात स्टार बन गए। जिमी शेरगिल का करियर लगातार बढ़ता गया। उन्होंने 'मेरे यार की शादी है', 'दिल है तुम्हारा', 'हासिल', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'ए वेडनेसडे' जैसी कई हिट फिल्में की।

इनमें उनकी सबसे खास पहचान डायलॉग डिलीवरी और किरदार की गहराई थी। चाहे वह 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में उनका मजेदार और दिल को छू लेने वाला अंदाज हो या 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' में उनके गंभीर और दमदार डायलॉग, दर्शक हर बार उनके किरदार में खो जाते हैं। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में 'ओरिजिनल भी यही रखेंगे, डुप्लीकेट भी यही रखेंगे', 'यहां एक बार घोड़ी पर चढ़ना नसीब नहीं हुआ, ये घोड़ी पर ही घूम रहे हैं तब से' जैसे डायलॉग्स लोगों को काफी पसंद आए। 

वहीं, 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' में 'हम भीड़ के सामने नहीं खड़े होते वकील साहब, भीड़ हमारे सामने खड़ी होती है', 'तुम्हारी बायोपिक का टाइटल है सिकंदर का मुकद्दर और उसका डायरेक्टर हूं मैं' जैसे डायलॉग्स भी बेहद मशहूर हुए। जिमी ने पंजाबी फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 'मेल करादे रब्बा', 'धरती', 'आ गए मुंडे यूके दे', 'शरीक', 'दाना पानी' जैसी सुपरहिट पंजाबी फिल्में दी। 

इन फिल्मों में उनकी डायलॉग डिलीवरी और किरदार की जीवंतता ने दर्शकों के बीच उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इसके अलावा, जिमी खुद कुछ फिल्मों के निर्माता भी रहे हैं। उन्होंने 'धरती', 'साड्डी लव स्टोरी' और 'रंगीले' जैसी फिल्में अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई। अपने लंबे करियर में जिमी को कई पुरस्कारों और नामांकनों से सम्मानित किया गया। 

उन्हें स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स, फिल्मफेयर नामांकन, पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड और वी. शांताराम पुरस्कार जैसी प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। हालांकि, उन्होंने हमेशा अपने अभिनय को प्रमुखता दी और स्टारडम या ग्लैमर से कभी समझौता नहीं किया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jimmy Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD