Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

स्मैट 2025 : हार्दिक पंड्या की दमदार वापसी, तूफानी बल्लेबाजी के साथ बने जीत के हीरो

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya, Syed Mushtaq Ali Trophy, SMAT
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 18:03 IST

हार्दिक पंड्या ने लंबे वक्त बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए अपना जलवा बिखेरा है। मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलीट ग्रुप-सी मैच में हार्दिक पंड्या को पंजाब के खिलाफ ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। हार्दिक पंड्या ने पंजाब के खिलाफ 42 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ नाबाद 77 रन की पारी खेली। 

इसके अलावा, उन्होंने 1 विकेट भी अपने नाम किया। हार्दिक पंड्या के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत बड़ौदा ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। यह इस सीजन टीम की दूसरी जीत रही। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 8 विकेट खोकर 222 रन बनाए।

इस टीम को प्रभसिमरन सिंह और कप्तान अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4.1 ओवरों में 53 रन जुटाए। प्रभसिमरन 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। पंजाब ने 92 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था।

यहां से नेहल वढेरा ने नमन धीर के साथ 43 गेंदों में 80 रन जुटाते हुए टीम को 172 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इस टीम के लिए अनमोलप्रीत सिंह ने 32 गेंदों में सर्वाधिक 69 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 7 चौके शामिल रहे, जबकि नमन धीर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपक्षी टीम की तरफ से राज लिंबानी ने 36 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि हार्दिक पंड्या, रसिख सलाम और अतित शेठ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में बड़ौदा ने 19.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को विष्णु सोलंकी और शाश्वत रावत की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 5.1 ओवरों में 66 रन जुटाए। शाश्वत रावत 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि विष्णु सोलंकी ने 43 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। टीम 92 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। 

यहां से हार्दिक पंड्या ने शिवालिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 109 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। शिवालिक 47 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए, जबकि पंड्या ने 77 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की तरफ से अश्विनी कुमार और रमनदीप सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया। हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में चोटिल हुए थे। यह मैच 26 सितंबर को खेला गया था। इसके बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए पंड्या को लंबे वक्त तक इंतजार करना पड़ा है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya , Syed Mushtaq Ali Trophy , SMAT

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD