Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : काम न आया वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड शतक, महाराष्ट्र ने बिहार को 3 विकेट से हराया

Vaibhav Suryavanshi, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Syed Mushtaq Ali Trophy, SMAT
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 17:55 IST

वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। मंगलवार को ईडन गार्डन में महाराष्ट्र के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने धुआंधार शतक लगाया। बिहार की तरफ से खेलते हुए सूर्यवंशी ने सिर्फ 61 गेंदों पर 108 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने सात चौके और सात छक्के लगाए। यह सूर्यवंशी का सिर्फ अपने 16वें प्रोफेशनल T20 मैच में तीसरा शतक था। 

इसके अलावा, यह उनका सबसे धीमा शतक है, जो 58 गेंदों में तीन अंकों तक पहुंचा। बिहार टीम की उपकप्तानी कर रहे सूर्यवंशी की 108 रन की पारी की बदौलत बिहार ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर बनाया। आकाश राज ने 26 और आयुष लोहारुका ने 25 रन बनाए। इस साल की शुरुआत में, सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर शतक लगाकर इतिहास रचा था। 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया था। यह किसी भारतीय की आईपीएल की सबसे तेज सेंचुरी थी और क्रिस गेल के बाद ओवरऑल लीग की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी थी। हालांकि वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी बिहार के काम नहीं आई। बिहार को महाराष्ट्र ने 3 विकेट से हरा दिया। महाराष्ट्र के लिए कप्तान पृथ्वी शॉ ने 30 गेंद पर 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 66 रन की पारी खेली। 

उनकी इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने 19.1 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। नीरज जोशी ने 30, रंजीत निकम ने 27 और निखील ने 22 रन बनाए। पृथ्वी शॉ प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बिहार की तरफ से अगर किसी दूसरे बल्लेबाज ने भी तेजी से रन बनाए होते, तो वैभव का रिकॉर्ड शतक बिहार को महाराष्ट्र के खिलाफ जीत दे जाता।

 

Tags: Vaibhav Suryavanshi , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Syed Mushtaq Ali Trophy , SMAT

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD