Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'बिग बॉस 19' से बेघर होने पर टूटी अशनूर कौर, बोलीं- काश तान्या की चोट के बारे में किसी ने पहले बताया होता

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Ashnoor Kaur, Malti Chahar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 17:51 IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक्ट्रेस अशनूर कौर ने साफ-सुथरी और सादगी भरी इमेज के साथ लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। दर्शकों को उनसे उम्मीद थी कि वह शो में लंबा सफर तय करेंगी, लेकिन उस समय सभी को झटका लगा, जब तान्या मित्तल के साथ हुए विवाद के बाद उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 

फिनाले से बस एक हफ्ते पहले उनकी बेघर होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। बाहर आने के बाद अशनूर ने इस अचानक हुए एलिमिनेशन, घरवालों की प्रतिक्रियाओं और खासकर तान्या को लगी चोट को लेकर पहली बार खुलकर बात की। आईएएनएस ने अशनूर से जब पूछा कि मालती चाहर द्वारा उन्हें 'सेल्फिश' और 'बच्ची' कहे जाने पर उनका क्या कहना है, तो उन्होंने जवाब में कहा, ''हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। 

मैं दूसरों के शब्दों से अपनी पहचान तय नहीं करती। मैं खुद को अच्छी तरह से जानती हूं, इसलिए बाहरी टिप्पणियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देती। मैं विवादों में उलझने के बजाए आगे बढ़ने में विश्वास रखती हूं।'' दरअसल, मामला तब बढ़ा जब शो में 'टिकट टू फिनाले' टास्क के दौरान अशनूर और तान्या मित्तल के बीच हुई बहस अलग लेवल पर चली गई थी। 

टास्क के दौरान घरवालों को एक-दूसरे को हराने की कोशिश करनी थी, यानी लकड़ी के दोनों तरफ लगे हुए कटोरों में भरे रेड और ग्रीन पानी को गिराना था। जैसे ही तान्या ने अशनूर के कटोरों को गिराया, अशनूर ने गुस्से में लकड़ी को घुमाया जिससे तान्या को चोट लग गई। हालांकि तान्या ने इस बात को लेकर कोई मुद्दा नहीं बनाया, लेकिन 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने उनकी क्लास लगाई और 'बिग बॉस' के घर का अहम नियम तोड़ने के लिए उन्हें घर से बाहर कर दिया।

उनका घर से एविक्ट होना दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि अशनूर आम तौर पर शांत स्वभाव के लिए पहचानी जाती हैं। खुद अशनूर भी इस फैसले से भावुक नजर आईं और उन्होंने बताया कि वह फिनाले से महज एक हफ्ते दूर थीं। उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका सपना अचानक छीना गया हो।

आईएएनएस ने इंटरव्यू में उनसे पूछा, "क्या आप शो के अंदर कुछ अलग करना चाहती थीं?" इस पर उन्होंने कहा, "काश मुझे पहले ही बताया गया होता कि तान्या को चोट लगी है। अगर यह बात समय रहते बता दी जाती, तो मैं तुरंत माफी मांग लेतीं और शायद बात इतनी न बढ़ती।" घर के अंदर किस कंटेस्टेंट ने उन्हें चौंकाया? इस पर बात करते हुए अशनूर ने बताया कि शो में जाने से पहले उन्हें लगता था कि आवेज और नगमा से उनकी नहीं बनेगी, लेकिन दोनों ने उन्हें गलत साबित किया। 

उन्होंने कहा, "दोनों बेहद अच्छे थे और उनसे मेरी दोस्ती जल्दी हो गई। शो ने मुझे रिश्तों के बारे में एक नई सीख दी है। मुझे अभिषेक जैसा सच्चा दोस्त मिला है, लेकिन साथ ही यह भी महसूस हुआ कि कुछ लोग मुश्किल समय आने पर आपका साथ आसानी से छोड़ सकते हैं।" 'बिग बॉस' के बाद अशनूर अब अपनी निजी जिंदगी और करियर पर ध्यान दे रही हैं। 

उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वह नया साल नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे में मनाने जाएंगी, जिसे वह लगभग एक दशक से निभा रही हैं। इसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बातचीत चल रही है, जिनके बारे में वह जल्द ही जानकारी साझा करेंगी।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Ashnoor Kaur , Malti Chahar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD