Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2026 की नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, Glenn Maxwell
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 17:40 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा। नीलामी के लिए कुल 1,355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है। इसमें दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम नहीं है। नीलामी सूची में मैक्सवेल का नाम न होने से यह स्पष्ट हो गया है कि अगले सीजन में वह मैदान पर नहीं दिखेंगे। 

ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उंगली की चोट की वजह से वह सीजन के बीच में ही बाहर हो गए थे। पंजाब ने उनकी जगह मिचेल ओवेन को शामिल किया था। मैक्सवेल हाल ही में भारत के खिलाफ हुई 5 टी20 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। टीम में होने का मतलब है कि वह पूरी तरह फिट हैं।

फिट होने के बावजूद नीलामी के लिए मैक्सवेल का नाम रजिस्टर न कराना चर्चा का विषय है। हालांकि मैक्सवेल की तरफ से अपना नाम नीलामी सूची में न डालने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। 37 साल के हो चुके मैक्सवेल के लिए यह आईपीएल करियर की समाप्ति हो सकती है। मैक्सवेल 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।

दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर में 141 मैचों में 155.15 की स्ट्राइक रेट से 2,819 रन बनाए हैं। इस दौरान 18 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं। इसके अलावा 41 विकेट भी उन्होंने लिए हैं। एक बल्लेबाज के रूप में पिछले 2 सीजन मैक्सवेल के लिए अच्छे नहीं रहे थे। 2024 में आरसीबी के लिए 10 मैचों में मात्र 52 रन बनाने वाले मैक्सवेल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 7 मैचों में 48 रन बना सके। 

लगातार दो सीजन की असफलता भी नीलामी में उनके नाम न देने की वजह हो सकती है। 2014 और 2021 मैक्सवेल के लिए बेहतरीन सीजन रहा है। 2014 में पंजाब के लिए 16 मैचों में 552 रन उन्होंने बनाए थे। वहीं 2021 में आरसीबी के लिए 15 मैचों में उन्होंने 513 रन बनाए थे। 2023 में भी आरसीबी के लिए 14 मैचों में 400 रन उन्होंने बनाए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , Glenn Maxwell

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD