Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल एचपी शिवा परियोजना के तहत 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया

 

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, ऑटो शेयरों में हुई खरीदारी

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 12:58 IST

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 64.77 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 85,641.90 और निफ्टी 27.20 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,175.75 पर था। सत्र के दौरान बाजार को संभालने काम ऑटो और मेटल शेयरों ने किया। 

निफ्टी ऑटो 0.79 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी पीएसई हरे निशान में बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में थे। 

लार्जकैप की तरफ मिडकैप का प्रदर्शन भी सपाट रहा। हालांकि, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 61,043 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 45.45 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,874.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, मारुति सुजुकी, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इटरनल (जोमैटो), एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे। 

बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, ट्रेंट, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, एचयूएल और एशियन पेंट्स लूजर्स थे। एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि बाजार ने दिन की शुरुआत मजबूती के साथ की थी। हालांकि, यह हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ। 

गैपअप के साथ खुलने के बाद निफ्टी में उच्च स्तरों से गिरावट देखी गई और यह 26,200 के नीचे बंद हुआ। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 26,300 से लेकर 26,330 का जोन रुकावट का स्तर है। अगर यह इस स्तर को पार करता है तो 26,500 तक छोटी अवधि में जा सकता है। वहीं, 26,090 से लेकर 26,060 का स्तर सपोर्ट जोन है। 

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 291.98 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के बाद 85,998.65 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 89.20 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के बाद 26,292.15 स्तर पर बना हुआ था। 

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD