Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कतर में फॉर्मूला वन रेस का लुत्फ लेती नजर आईं करीना कपूर, नए लुक ने फिर जीता फैंस का दिल

Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 12:38 IST

बॉलीवुड की स्टाइल और ग्लैमर क्वीन करीना कपूर खान हमेशा से ही अपने फैशन सेंस और फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनका हर लुक फैंस के बीच छा जाता है। सोमवार को करीना ने कतर से इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह फॉर्मूला वन रेस का आनंद लेती नजर आ रही हैं।  करीना के फैशन सेंस की बात करें तो उनका लुक काफी स्टाइलिश और सिंपल है। 

फैंस उनकी इन तस्वीरों को देखते ही तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, और लोग उनकी फोटो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में करीना व्हाइट शर्ट और पैंट के साथ एक कोट कैरी करती नजर आ रही हैं। उनका यह लुक बहुत ही क्लासी दिख रहा है। तस्वीरों में उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस को अपनी ओर खींच रहा है।

करीना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'कतर एफ1- 2025', यानी वह कतर में फॉर्मूला वन रेस का लुत्फ उठा रही हैं। करीना के इस पोस्ट पर फैंस ने दिलचस्प और मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'करीना, आपका अंदाज हमेशा कमाल का है।' वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट में कहा, ''अरे वाह, फॉर्मूला वन में भी स्टाइल से आगे।''

अन्य फैंस ने उनके लुक को देख उन्हें 'क्वीन ऑफ ग्लैमर' का टैग दिया। फैंस फिलहाल उनकी आने वाली फिल्म 'दायरा' को लेकर उत्साहित हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं और इसमें करीना के साथ साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे, जो फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में हैं। फिल्म के बारे में जानकारी मिलने के बाद फैंस करीना और पृथ्वीराज की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 'दायरा' एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। यह अपराध, सजा और न्याय के बीच के संघर्ष को उजागर करती है। यह फिल्म करीना के करियर की 68वीं फिल्म है।

 

Tags: Kareena Kapoor , Kareena Kapoor Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD