Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

रांची वनडे : 'रन मशीन' विराट कोहली ने जड़ा 52वां वनडे शतक

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, 1st ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 30 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 18:17 IST

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में शतकीय पारी खेली। कोहली ने 102 गेंदों में यह शतक पूरा किया, जो उनके वनडे करियर का 52वां शतक रहा। विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 37 वर्षीय बल्लेबाज ने 306 मुकाबलों में 52 शतक अपने नाम किए हैं।

इस दौरान कोहली 14 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 150 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 463 मुकाबलों में 49 शतक लगाए। वहीं, रोहित शर्मा 277 वनडे मुकाबलों में 33 शतक लगाकर तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। 

रिकी पोंटिंग ने 30, जबकि सनथ जयसूर्या ने 28 शतक लगाए हैं। यह खिलाड़ी क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अब यह दाएं हाथ का यह बल्लेबाज सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही टीम इंडिया की ओर से खेलता नजर आता है। फैंस चाहते हैं कि कोहली वनडे विश्व कप 2027 में खेलें, लेकिन यह फैसला काफी हद तक कोहली की फिटनेस पर निर्भर करेगा। 

हालांकि, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद साउथ अफ्रीका के विरुद्ध रांची वनडे मैच में एक बार फिर से खुद को साबित किया है। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में खाता नहीं खोल सके थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने सिडनी में खेले गए सीरीज के अंतिम मुकाबले में 74 रन की नाबाद पारी खेली थी। 

इस दौरान कोहली ने रोहित शर्मा के साथ 168 रन की अटूट साझेदारी की। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। ऐसे में टीम इंडिया 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज जीतकर मेहमान टीम से बदला लेना चाहेगी।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , 1st ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD