Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'तेरे इश्क में': फैंस पर छाया 'मुक्ति' का जादू, तारीफ सुन भर आया एक्ट्रेस कृति सेसन का दिल

Kriti Sanon, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Tere Ishq Mein
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 18:16 IST

कृति सेनन और धनुष की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। एक ओर उनकी फिल्म 'तेरे इश्क में' अच्छी कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर फैंस कृति सेनन की एक्टिंग देखकर उन्हें हिंदी सिनेमा की उभरती अभिनेत्री बता रहे हैं। अपनी सारी तारीफें सुनकर कृति का दिल भर आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल से शुक्रिया किया। 

कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अलग-अलग सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फिल्म में कृति के किरदार की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। इंफ्लुएंसर और फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि मुक्ति के किरदार में कई इमोशन और लेयर थीं, जिसे कृति ने बखूबी पर्दे पर उतारा है और उनके सिवा इस रोल को कोई और एक्ट्रेस इतने अच्छे तरीके से पर्दे पर उतार ही नहीं पाती। 

अब अपनी इतनी सारी तारीफ सुनकर एक्ट्रेस काफी खुश हैं और उन्होंने इतना सारा प्यार बरसाने के लिए फैंस का धन्यवाद किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरा दिल भर आया है। एक अभिनेता के लिए सबसे अच्छा एहसास तब होता है जब दर्शक आपके किरदार के अनकहे शब्दों के बीच की हर छोटी-छोटी भावना से जुड़ जाते हैं। 

मुक्ति शायद मेरे द्वारा निभाए गए किरदारों में सबसे ज्यादा पेचीदा किरदार है और जब उसके दिल की हर धड़कन आपके दिल तक पहुंचती है तो वह इश्क बन जाता है! इश्क के लिए शुक्रिया।" फिल्म में कृति ने मुक्ति नाम की लड़की का रोल प्ले किया है। मुक्ति की जर्नी फिल्म में हर मोड़ पर बदलती है और किरदार भावनात्मक तरीके से और ज्यादा मजबूत होता है। 

एक्ट्रेस ने भी अपने किरदार को जीवांत करने के लिए पूरी मेहनत की है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था कि मुक्ति का किरदार उनके लिए थका देने वाला था। उन्होंने कहा था कि फिल्म का क्लाइमेक्स इंटेंस सीक्वेंसेस से भरा था और लगातार पांच से छह दिन लगे थे शूट करने में। 

इस दौरान घर जाने में फिजिकली और इमोशनली बेहद थका हुआ महसूस करती थी और वो सीन मेरे दिमाग में बना रहता था और अगले दिन उसी इमोशन के साथ शूट करना ज्यादा चैलेंजिंग था। बता दें कि कृति और धनुष की फिल्म की पहले दिन की कमाई अच्छी हुई है। फिल्म ने पहले दिन हिंदी बेल्ट में 15.06 करोड़ की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म आने वाले दिनों में और अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

 

Tags: Kriti Sanon , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Tere Ishq Mein

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD