Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पूर्वी हल्के की भाटरियां वाली गली में माता रानी के जागरण में पहुँचे दिनेश बस्सी

Dinesh Bassi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 17:06 IST

पूर्वी हल्के की भाटरियां वाली गली में माता रानी का भव्य जागरण बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता   दिनेश बस्सी अपने सहयोगियों के साथ विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दरबार में मत्था टेका और पूर्वी हल्के में शांति, खुशहाली और लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

दिनेश बस्सी ने कहा कि माता रानी की कृपा से पूर्वी हल्के  में भाईचारा, प्रेम और तरक्की बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि हलका पूर्वी के लोगों ने हमेशा एकजुटता और सद्भाव की मिसाल पेश की है और आगे भी इसी भावना से क्षेत्र को आगे बढ़ाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि वह हमेशा पूर्वी हल्के की सेवा और जनहित कार्यों को प्राथमिकता देते आए हैं और आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।जागरण स्थल पर भक्ति गीतों, मां के भजनों और अलौकिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में रंग दिया। 

इस मौके पर उनके साथ राजेश बाबू, राजीव छाबड़ा, गिन्नी, श्याम महाजन और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

 

Tags: Dinesh Bassi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD