Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

काम के बीच यामी गौतम ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, शेयर किया प्यारा सा वीडियो

Yami Gautam, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 18:00 IST

सुंदरता, सादगी और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने वाली यामी गौतम ने अपना बर्थडे शानदार तरीके से मनाया है। यामी ने सोशल मीडिया पर केक काटने का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे बेहद खुश नजर आ रही हैं, हालांकि एक्ट्रेस ने अपने घर और पति से दूर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो डाला है, जिसमें वे काफी लोगों से घिरी हैं और केक काट रही हैं। वीडियो में फिल्म निर्देशक और उनके पति आदित्य धर नहीं दिख रहे हैं। एक्ट्रेस प्यारी सी मुस्कान लेकर सबके सामने हाथ जोड़कर शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दे रही हैं। 

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "काम के दौरान जन्मदिन मनाना सबसे अच्छे जन्मदिनों में से एक होता है। मैं आप सभी दर्शकों, प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों का आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। ढेर सारे प्यार के साथ सकारात्मकता का अनुभव कर पाई और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"

बता दें कि 28 नवंबर को यामी ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के पति आदित्य धर ने भी सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो यामी, तुम मेरी सबसे पसंदीदा इंसान हो, जिसके साथ मैं बात करता हूं, हंसता हूं, चीजें प्लान करता हूं और घर आता हूं। 

इतना प्यार देने, इतना ध्यान रखने और त्याग के लिए तुम्हारा दिल से शुक्रिया। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे तुम्हारे साथ यह जिंदगी जीने का मौका मिला।" यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि टीवी से की थी। एक्ट्रेस को सबसे पहले साल 2008 में आए सीरियल 'चांद के पार चलो' में देखा गया था। 

सीरियल में यामी लीड रोल में थी, जिसके बाद वे साल 2009 में गौरव खन्ना के साथ सीरियल 'ये प्यार ना होगा कम' में नजर आईं। सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया, जिसके बाद वे साल 2010 में कन्नड़ फिल्म 'उल्लास उत्साह' में दिखीं लेकिन जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखा। 

साल 2012 में उन्हें आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'विक्की डोनर' में बतौर लीड देखा गया। फिल्म के हिट होते ही उन्हें 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'ए थर्सडे', 'ओह माय गॉड 2', और 'आर्टिकल 370' जैसी हिट फिल्मों में देखा गया।

 

Tags: Yami Gautam , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD