Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की प्रथम सीढ़ी : किशोरी लाल

बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 29 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 16:53 IST

बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की प्रथम और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। बिना अनुशासन के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जीवन में ऊँचे लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन, धैर्य और निर्धारित लक्ष्य के प्रति निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा दी। 

साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पुस्तकों का अध्ययन और महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाले ऐसे समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करते हैं। 

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां दीं। शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने विद्यालय को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की।

समारोह के दौरान विधायक किशोरी लाल ने चढ़ियार क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की टारिंग का कार्य पूरा किया गया है तथा नई पेयजल योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है साथ ही चढ़ियार अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती व लैब की सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर प्रधान भिरड़ी विजय कुमार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, एस एम सी प्रधान मदन राणा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, कार्यकर्ता सुभाष चंद राणा, नागेंद्र चंद कटोच,  गुलाब सिंह, कमलेश राणा, विकास राणा, पुरूषोतम दास, हेमराज, शशि, करतार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD