Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'गंगा माई की बेटियां' में स्नेहा करेगी दुर्गावती का सामना, अमनदीप सिद्धू ने बताया शो का अहम ट्विस्ट

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Amandeep Sidhu, Ganga Mai Ki Betiyaan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 12:40 IST

टीवी शो 'गंगा माई की बेटियां' अपनी शानदार कहानी और मजबूत महिला किरदारों के चलते दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यह शो पारिवारिक रिश्तों, संघर्ष और महिला सशक्तीकरण की भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। यह शो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। अब इस शो में एक बड़ा और रोमांचक मोड़ आने वाला है, जो कहानी को नए स्तर पर ले जाएगा। 

अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू, जो शो में स्नेहा का किरदार निभा रही हैं, ने इस बदलाव के बारे में आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा, ''यह नया ट्रैक कहानी में एक अहम बदलाव लेकर आएगा। स्नेहा एक निडर और साहसी लड़की है, लेकिन इस कहानी में उसे ऐसे संघर्ष का सामना करना पड़ता है जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की थी। उसे परिवार की सुरक्षा के लिए दुर्गावती जैसी शक्तिशाली और दबंग महिला का सामना करना होगा।''

उन्होंने कहा, ''इस मोड़ के साथ कहानी में खतरे बढ़ जाएंगे। साथ ही रिश्ते और भी जटिल होते दिखेंगे। हर सीन में भावनाओं की गहराई नजर आएगी, जो दर्शकों को पूरी तरह से कहानी में बांधे रखेगी।'' अमनदीप ने बताया कि इस कहानी के हिस्से की शूटिंग उनके लिए एक अद्भुत अनुभव रही। 

उन्होंने कहा, ''कहानी में भावनाएं, संघर्ष और रिश्ते बहुत गहरे हैं। पूरी टीम ने इस शो को बनाने में अपना दिल और मेहनत लगाई है, जिसका नतीजा ये है कि दर्शक स्क्रीन से जुड़े रहते हैं। हर सीन में ऐसा महसूस होता है कि कहानी में किसी भी समय नया ट्विस्ट आ सकता है, और यही इसे और रोमांचक बनाता है।''

कहानी के अगले हिस्से में दिखाया जाएगा कि इंदुरानी, जो कि एक चालाक और शातिर है, गंगा माई की जिंदगी पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। उसका लक्ष्य उनका घर और ढाबा छीनना है। यह ढाबा सिर्फ एक व्यवसाय नहीं है, बल्कि गंगा माई और उनकी बेटियों के लिए जीवन रेखा की तरह है। 

यही कमाई का जरिया है, जिससे गंगा माई अपनी तीन बेटियों को पालती और पढ़ाती हैं। अगर यह ढाबा उनसे छिन गया, तो उनकी जीवन स्थिरता, इज्जत और सपनों की सारी मेहनत खत्म हो जाएगी। इस समय शो में शुभांगी लाटकर गंगा माई का किरदार निभा रही हैं, जबकि इंदिरा कृष्णन दुर्गावती की भूमिका में हैं। 

दुर्गावती के बेटे सिद्धू का किरदार शेजान खान निभा रहे हैं। अमनदीप सिद्धू स्नेहा के रूप में नजर आ रही हैं। इन सभी किरदारों के बीच के रिश्ते और संघर्ष शो को दर्शकों के लिए बेहद रोचक और भावनात्मक बनाते हैं। 'गंगा मां की बेटियां' शो जी टीवी पर प्रसारित होता है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Amandeep Sidhu , Ganga Mai Ki Betiyaan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD