Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'इश्क' के 28 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने शेयर की लव स्टोरी, शेयर की तीन पुरानी फोटो

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kajol
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 18:00 IST

साल 1997 में आई रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'इश्क' तो सभी को याद होगी। फिल्म में काजोल, अजय देवगन, आमिर खान और जूही चावला जैसे बड़े स्टार्स को कास्ट किया गया था  और यह फिल्म साल की तीसरी बड़ी हिट बनकर उभरी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 28 साल पूरे हो गए हैं और अजय देवगन ने फिल्म और अपनी लव स्टोरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म और अपने परिवार से जुड़ी फोटोज को मिलाकर 'इश्क' के 28 साल पूरे होने की जानकारी दी है। पहली फोटो में अजय और काजोल दोनों वरमाला पहने दिख रहे हैं और फोटो पर लिखा है, "इश्क हुआ।" दूसरी फोटो में अजय ने अपनी शादी की फोटो शेयर की और लिखा, "कैसे हुआ" और तीसरी फोटो में वे अपने दोनों बच्चों और काजोल के साथ दिख रहे हैं और लिखा है, "अच्छा हुआ।" 

इन तीन फोटोज में अजय ने अपनी लव स्टोरी को इश्कियां अंदाज में पेश किया है। काजोल और अजय देवगन की लव स्टोरी भी 'इश्क' के सेट पर परवान चढ़ी थी। 'इश्क' से पहले दोनों की मुलाकात साल 1995 में फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी, जहां दोनों की ज्यादा बातें नहीं होती थीं क्योंकि अजय का स्वभाव ही कम बोलने वाला था। 

काजोल इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि पहले वे अजय को खडूस मानती थीं क्योंकि वे किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। दोनों ने 1995 में ही फिल्म 'गुंडाराज' में काम किया, जहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और इश्क के सेट पर दोनों को अपने-अपने प्यार का अहसास हुआ। फिल्म 'इश्क' का सेट अजय और काजल दोनों के लिए अच्छा रहा, क्योंकि लव स्टोरी यहीं से शुरू हुई, जिसके बाद दोनों ने साल 1998 में आई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में काम किया। ब

ताया जाता है कि इसी फिल्म के दौरान काजल ने अजय से शादी करने का फैसला लिया था और शादी के लिए दो शर्तें रखी थीं। उन्होंने कहा था कि अगर फिल्म 'प्यार तो होना ही था' हिट रही तो हम अगले साल शादी कर लेंगे और दूसरा कि शादी के बाद दो महीने तक हनीमून पर रहेंगे।

15 जुलाई 1998 में रिलीज हुई फिल्म हिट रही है और काजल और अजय ने साल 1998 में शादी कर ली। 'इश्क' के सेट से शुरू हुई लव स्टोरी आज एक प्यारा परिवार बना चुकी है। फिल्म के 28 साल बाद भी अजय, काजल पर प्यार बरसाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kajol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD