Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर ने दी खास अंदाज में बधाई, बोले-खुशकिस्मत हूं

Yami Gautam, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Aditya Dhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 17:57 IST

एक्ट्रेस यामी गौतम के 37वें जन्मदिन पर पति और फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में बधाई दी। आदित्य ने खुद को खुशनसीब बताते हुए कहा यामी उनकी फेवरेट इंसान हैं। आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर यामी के एक वीडियो मोंटाज को पोस्ट करते हुए भावुक कैप्शन भी लिखा। 

आदित्य ने यामी को बधाई देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे यामी। तुम मेरी पसंदीदा इंसान हो, जिससे बात करना, जिसके साथ हंसना, जिसके साथ चीजें प्लान करना achcha । इतना देने वाला, इतना ख्याल रखने वाला और तुम्हारा मेरी जिंदगी में होने के लिए धन्यवाद।" उन्होंने आगे लिखा, " मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे यह जिंदगी तुम्हारे साथ जीने को मिली। 

मेरी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। आई लव यू!" पति के पोस्ट पर यामी ने रिप्लाई देते हुए लिखा, "मैं अभी बहुत इमोशनल हूं। हर चीज के लिए शुक्रिया, मैं भी तुमसे बहुत प्यार करती हूं।" यामी गौतम को उनकी बहन सुरीली गौतम ने भी जन्मदिन की खास तस्वीरों के साथ खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "सबके दिलों की रानी यामी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। सबसे खूबसूरत, सबका केयर करने वाली, सबसे करिश्माई और सबसे प्यार करने वाली दीदी आई लव यू। भगवान करे तुम्हें हमेशा खुशियां और सफलता मिलती रहे। हैप्पी बर्थडे दीदी ।" पोस्ट में सुरीली, यामी को शादी में चूड़ा पहनाती नजर आ रही हैं। 

यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2019 में रिलीज फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर हुई थी। आदित्य ने यह फिल्म डायरेक्ट की थी, जिसमें यामी ने एक अंडरकवर रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2021 में दोनों ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सिंपल तरीके से शादी कर ली थी।

 

Tags: Yami Gautam , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Aditya Dhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD