Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईएएस का सपना छोड़ यामी गौतम ने अपनाया एक्टिंग करियर, विज्ञापनों के बाद फिल्मी दुनिया की बनी स्टार

Yami Gautam, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 12:03 IST

यामी गौतम आज बड़े पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनकी दमदार अदाकारी लाखों लोगों को अपना दीवाना बना देती है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि उन्होंने एक्टिंग को कभी भी अपने करियर के तौर पर नहीं देखा था। छोटे से शहर हिमाचल प्रदेश से निकलकर, पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच यामी ने एक समय आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखा था।  

लेकिन, जिस तरह से वह बॉलीवुड की स्टार बन गईं, यह कहानी बेहद प्रेरणादायक है। यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। उनका परिवार कुछ सालों बाद चंडीगढ़ आ गया, जहां यामी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। यामी के पिता, मुकेश गौतम, पंजाबी फिल्म डायरेक्टर थे, और उनके घर में फिल्मों और कला के प्रति रुचि स्वाभाविक रूप से थी। 

यामी की मां, अंजली गौतम, ने हमेशा पढ़ाई और करियर को लेकर प्रोत्साहित किया। यामी हमेशा से पढ़ाई में अच्छी थीं और उनका सपना बड़ा अफसर बनने का था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद यामी ने लॉ में एडमिशन लिया और एक समय तक उनका लक्ष्य आईएएस बनना था। वह इस सपने के लिए पूरी मेहनत कर रही थीं और यही सोच कर उन्होंने लॉ की पढ़ाई भी शुरू की। 

20 साल की उम्र में यामी के जीवन में एक बड़ा बदलाव आया। दोस्तों के कहने पर उन्होंने परिवार के सामने बड़े अफसर बनने का सपना बदलकर फिल्मों और अभिनय की दुनिया में काम करने की इच्छा जताई। इसके बाद, उन्होंने मुंबई में एक्टिंग सीखना शुरू किया और धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगीं।

यामी ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में टीवी शो 'चांद के पार चलो' से की। इसके बाद वह 'ये प्यार ना होगा कम' में नजर आईं। इन टीवी सीरियल्स ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया। लोग उन्हें पसंद करने लगे। हालांकि यामी ने हिंदी फिल्मों में कदम रखने से पहले साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया। 

उनकी पहली फिल्म कन्नड़ में 'उल्लास उत्साह' थी। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्म जैसे 'एक नूर' और तेलुगु फिल्म 'नुव्विला' में भी काम किया। साल 2012 में यामी का बॉलीवुड डेब्यू 'विक्की डोनर' से हुआ। इस फिल्म में उन्होंने आयुष्मान खुराना के किरदार की पत्नी का रोल निभाया। यह फिल्म हिट रही और यामी को बड़े पर्दे पर तुरंत पहचान मिल गई। 

इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें 'बदलापुर', 'काबिल', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'बाला', 'ओएमजी 2', और 'आर्टिकल 370' शामिल हैं। यामी की एक्टिंग की तारीफ केवल दर्शकों ने नहीं बल्कि फिल्म क्रिटिक्स ने भी की। उन्होंने अपने किरदारों में हमेशा ईमानदारी और भावनाओं का मेल दिखाया।

यामी ने करियर में कई पुरस्कार भी जीते। उन्होंने बेस्ट फीमेल डेब्यू कैटेगरी में जी सिने अवॉर्ड जीता। इसके अलावा, उन्होंने कई नॉमिनेशन में भी अपनी जगह बनाई, जिसमें फिल्मफेयर और आईफा जैसे बड़े पुरस्कार शामिल हैं। यामी ने न केवल अभिनय में बल्कि विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट में भी अपनी पहचान बनाई। 

वह ब्यूटी ब्रांड, आईक्रीम, समेत कई अन्य ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आईं। यामी गौतम ने 4 जून 2021 को फिल्म निर्देशक आदित्य धर से शादी की। मई 2024 में दोनों ने पहले बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने वेदाविद धर रखा।

 

Tags: Yami Gautam , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD