Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

भूपेंद्र पटेल ने श्रीमद् राजचंद्र मिशन में 12वें चिंतन शिविर का किया शुभारंभ

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 12:01 IST

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को वलसाड जिले के धरमपुर के निकट श्रीमद् राजचंद्र मिशन में राज्य सरकार के 12वें चिंतन शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंतन शिविर के माध्यम से हमेशा समय से आगे की सोच के साथ और निरंतर चिंतन करते हुए वैश्विक स्तर पर आगे रहने की संस्कृति विकसित की है।

इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि ऐसे चिंतन शिविर किसी भी स्थिति में दृढ़ मनोबल और अडिग विश्वास से विकास की गति और आम जन की भलाई के कार्यों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सामूहिक चिंतन का मंच प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने हर चिंतन शिविर के प्रारंभ में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रेरणा गीत ‘मनुष्य तू बड़ा महान है’ के भाव को मार्मिक अंदाज में समझाते हुए कहा कि हम सभी में जो अनंत शक्ति अंतर्निहित है, उसकी ताकत और क्षमता को पहचानकर लगातार जनहित के काम करते रहने की प्रेरणा चिंतन शिविर के विचार-मंथन से मिलती है।

उन्होंने कहा कि हमें ऐसी सकारात्मक सोच के साथ कार्यरत रहना चाहिए, जिसमें हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएं और लोगों के काम जैसे-तैसे निपटाने के बजाय उनका समाधान लाएं, तभी ईश्वर द्वारा हमें दिए गए जनसेवा के अवसर की प्रतिष्ठा बढ़ा सकेंगे। इसके लिए उन्होंने समझाया कि हम जो भी कार्य करें, उसका मूल्यांकन और चिंतन करने के साथ ही समय-समय पर उसके परिणामों का मंथन भी करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2003 में चिंतन शिविर की शुरुआत करते हुए कही गई बात “साथ आना शुरुआत है, साथ में विचार करना प्रगति है और साथ काम करना सफलता है” का उल्लेख करते हुए कहा कि चिंतन शिविरों के माध्यम से ‘सामूहिक चिंतन से सामूहिक विकास’ का ध्येय पूरा हुआ है।

अब इन तीन दिनों के शिविर में हमें और तेज गति एवं श्रेष्ठता की दिशा में साथ मिलकर आगे बढ़ने का मंथन करना है। उन्होंने अपील की कि पूज्य बापू के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो…’ का मर्म और अर्थ भी समग्र सेवा काल के दौरान अपनाएं और सभी के कल्याण के लिए हमेशा कर्तव्यरत रहें। भूपेंद्र पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के आह्वान में गुजरात को नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करने में इस शिविर के दौरान किया जाने वाला विचार-मंथन उपयुक्त होगा।

उन्होंने 2035 में आने वाले गुजरात की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के अवसर को विकसित भारत-विकसित गुजरात के लिए तैयार किए गए सरकार के रोडमैप में एक मील का पत्थर करार दिया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस रोडमैप को जनता के कल्याण के लिए कैसे और अधिक उपयोगी और अभिनव बनाया जा सकता है, इसके लिए सभी सहभागियों के विचार भी तीन दिवसीय शिविर के चर्चा सत्रों में मिलेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव हारित शुक्ला ने स्वागत भाषण में 12वें चिंतन शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने पहले के चिंतन शिविरों का स्मरण करते हुए कहा कि उन शिविरों में हुई चर्चा के आधार पर जो सिफारिशें प्राप्त हुईं, उन पर निर्णय लेने से प्रशासन में काफी तेजी आई है। उन्होंने चिंतन शिविर का एजेंडा तय करने के लिए किए गए मंथन का ब्योरा दिया और उपस्थित ‘टीम गुजरात’ के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे शिविर से प्राप्त निष्कर्षों का उपयोग सार्वजनिक प्रशासन और सेवा को आसान बनाने में करें।

उन्होंने बताया कि इस 12वें चिंतन शिविर में विकसित गुजरात को और भी दृढ़तापूर्वक साकार करने के लिए जिन पांच फोकस सब्जेक्ट को चर्चा एवं समूह चर्चा के लिए चुना गया है, उनमें क्षमता निर्माण और मूल्यांकन, पोषण एवं स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण, सार्वजनिक सुरक्षा और सेवा क्षेत्र में वृद्धि आदि शामिल हैं।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD