Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

पंजाब पुलिस ने नवीन अरोड़ा कत्ल मामले का मुख्य आरोपी किया ढेर

धुंध का फायदा उठाकर दो मुलज़िम .30 बोर का एक पिस्तौल और .32 बोर का एक पिस्तौल छोड़कर भागे, दोनों हथियार पुलिस ने किए बरामद: डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 11:28 IST

पंजाब पुलिस द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए नवीन अरोड़ा हत्या केस के मुख्य आरोपी, जिसकी पहचान बस्ती भट्टियां निवासी बादल के रूप में हुई है, को आज गांव महामुजोहीआ में पुलिस पार्टी और उसके साथियों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान ढेर कर दिया गया है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) फिरोज़पुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि फिरोज़पुर पुलिस ने बुधवार को संदिग्ध बादल को गिरफ़्तार किया था और पूछताछ के दौरान उसने अपने दो साथियों राजू और सोनू के बारे में जानकारी दी। दोनों उसे गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गांव महामुजोहीआ के टोल प्लाज़ा के पास स्थित श्मशानघाट से फरार करवाकर राजस्थान ले जाने वाले थे। 

बादल ने यह भी दावा किया था कि उसने वहीं हथियार छिपाए थे। उन्होंने बताया कि बादल के खुलासे पर पुलिस टीम उसे श्मशानघाट लेकर जा रही थी, जहां उसके दोनों साथी छिपे हुए थे। पुलिस पार्टी को देखते ही उन्होंने बादल को छुड़ाने के इरादे से पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी बादल गोली लगने से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार, फिरोज़पुर पुलिस ने नवीन अरोड़ा की हत्या के संबंध में पहले ही तीन मुलज़िमों— हर्ष, कनव और गुरसिमरन सिंह उर्फ़ जतिन उर्फ़ काली— को गिरफ़्तार कर लिया है। 

ये सभी आरोपी फिरोज़पुर की बस्ती भट्टियां के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर 2025 को नवीन अरोड़ा की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी संबंध में और जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के तुरंत बाद आरोपियों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें बनाई गई थीं। 

तकनीकी व मानव खुफिया जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस टीमों ने हत्या में शामिल संदिग्धों की पहचान करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान हेड कांस्टेबल बलौर सिंह भी घायल हो गया और एक गोली कांस्टेबल गुरमीत सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। 

उन्होंने आगे बताया कि घनी धुंध और अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो अज्ञात हमलावर भागने में सफल हो गए। एसएसपी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और टीमें शेष मुलज़िमों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD