Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'वो मेरे लिए सब कुछ थे,' धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने बयां किया अपना दर्द

Dharmendra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Hema Malini
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 18:20 IST

बॉलीवुड डीवा हेमा मालिनी के लिए ये समय असहनीय पीड़ा से भरा है। उन्होंने अपने सबसे प्यारे शख्स को जाते हुए देखा है, जिसके लिए उन्होंने अपने परिवार से लड़कर शादी की थी। धर्मेंद्र देओल के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने अपना दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र के जाने पर उनकी जिंदगी में आए खालीपन और एक अभिनेता के तौर पर हिंदी सिनेमा में उनकी सफलता को याद किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "धरम जी, मेरे लिए बहुत कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त, मार्गदर्शक, कवि, और हर मुश्किल घड़ी में मेरा सबसे पहले साथ देने वाले इंसान, वो मेरे लिए सब कुछ थे। 

उन्होंने हमेशा अच्छे-बुरे वक्त में मेरा साथ दिया है। उन्होंने आगे लिखा, "अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से और हमेशा सभी के प्रति स्नेह और रुचि दिखाते हुए उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था। सार्वजनिक तौर पर भी अपनी लोकप्रियता और सफलता के बाद भी उनकी विनम्रता ने सभी दिग्गजों और फैंस के बीच उन्हें हमेशा के लिए स्थापित किया है। 

हिंदी सिनेमा में उनकी सफलता और लोकप्रियता हमेशा स्थाई बनी रहेगी।" जिंदगी भर के साथ और अभूतपूर्व प्यार को याद करते हुए हेमा ने आगे लिखा, "मेरा व्यक्तिगत नुकसान अवर्णनीय है, मेरे जीवन में जो शून्य आया, वो जीवन भर रहेगा। सालों के साथ के बाद, मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेरों यादें बची हैं।" 

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने और धर्मेंद्र देओल के प्यार भरे पलों को याद भी किया है और ढेर सारी फोटोज पोस्ट की हैं। बता दें कि धर्मेंद्र देओल का निधन 24 नवंबर को हुआ था। निधन के तुरंत बाद ही आनन-फानन में अभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक्टर काफी समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती थे। 

उनके आखिर समय में डॉक्टर ने उन्हें स्थिर बताते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। हालांकि, 5 दिन बाद ही उन्होंने अपने जुहू वाले घर में अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र देओल और हेमा मालिनी के प्यार की शुरुआत फिल्मी सेट से हुई थी। शादीशुदा होने के बाद भी धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पसंद करने लगे थे। 

उनके साथ ज्यादा समय बिताने के लिए वे फिल्मों में उनके अपोजिट रोल लेते थे और निर्माता और निर्देशक पर हेमा मालिनी को फिल्मों में लेने का दबाव भी बनाते थे। धीरे-धीरे सेट पर साथ समय बिताने के बाद हेमा मालिनी को भी धर्मेंद्र से प्यार हो गया। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे, इसलिए दूसरी शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम कबूल किया और फिर शादी की।

 

Tags: Dharmendra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Hema Malini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD