Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अविका गौर बनीं 'शादीशुदा पागलू', सिंदूर-मंगलसूत्र में एक्ट्रेस ने शेयर किया 'नई दुल्हन' का लुक

Avika Gor, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 11:51 IST

नवंबर का महीना अपने साथ हवा में हल्की सी ठंड के साथ शादियों की रौनक लेकर आता है। इसका आम इंसान के साथ-साथ मनोरंजन जगत के लोग भी इंतजार करते हैं। इसी बीच अभिनेत्री अविका गौर ने एक पोस्ट शेयर की। बुधवार को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे इंडो-वेस्टर्न स्टाइल की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इसे सुहागन वाला लुक दिया है। माथे पर लाल सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और चेहरे पर हल्का-सा मेकअप, अविका बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन लग रही हैं। वो सोफे पर आत्मविश्वास के साथ बैठकर पोज दे रही हैं। तस्वीर पोस्ट कर अविका ने मजेदार अंदाज में लिखा, "शादी का मौसम आ गया है और एक नई-नवेली दुल्हन होने के नाते मुझे सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर सजने का मौका मिल रहा है। 

अब मैं आधिकारिक तौर पर 'शादीशुदा पागलू' बन गई हूं। क्या किसी और ने भी यह दौर देखा है?" अभिनेत्री की ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे उनकी तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप इस लुक में प्यारी लग रही हैं।" अभिनेत्री ने हाल ही में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से 'पति-पत्नी और पंगा' शो के सेट पर शादी रचाई थी। 

‘बालिका वधू’ में छोटी आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका शादीशुदा जिंदगी को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। मिलिंद चंदवानी 'रोडीज' के एक्स-कंटेस्टेंट रह चुके हैं और एक सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2020 में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। अविका को तो पहली ही मुलाकात से कनेक्शन महसूस हो गया था, लेकिन मिलिंद ने थोड़ा वक्त लिया। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और कोरोना काल में दोनों ने अपने रिश्ते को एक पोस्ट के जरिए ऑफिशियल किया था।

 

Tags: Avika Gor , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD