Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने संगत में शामिल होकर प्रदेश की तरक्की और पंजाबी भाइयों की खुशहाली के लिए की अरदास

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस संबंधी श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोह में लिया हिस्सा

 Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Sri Anandpur Sahib, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 18:15 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संगत में शामिल होकर प्रदेश की तरक्की और पंजाबी भाइयों की खुशहाली के लिए अरदास की। दोनों नेताओं ने गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल छावनी में श्री गुरु तेग बहादुर जी और महान सिख शहीदों भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहादत दिवस की याद में आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोह के बाद की गई अरदास में हिस्सा लिया।

वे शुक्राने के लिए पहुंची बड़ी संख्या में संगत के साथ शामिल हुए और सबकी भलाई के लिए अरदास की। दोनों नेताओं ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस संबंधी आयोजनों के दौरान सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए बहुत गर्व की बात है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सिख धर्म ने दुनिया में बराबरी और धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर इंसान के लिए भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद का प्रकाश स्तंभ हैं। 

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को, खासकर सिखों को, महान सिख गुरुओं से कुर्बानी और बहादुरी का जज़्बा विरासत में मिला है, जिन्होंने अत्याचार, जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया। मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार का यह फ़र्ज़ है कि वह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा सुरक्षित रखे। 

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लाखों-करोड़ों लोगों की इच्छा है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस गुरु साहिब की सर्वोच्च कुर्बानी के अनुरूप बड़े स्तर पर मनाया जाए। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि दुनिया भर के लाखों-करोड़ों लोगों की उम्मीदों के अनुसार राज्य सरकार ने आयोजनों को यादगार बनाने के लिए विनम्र प्रयास किए हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार और पंजाब के लोग इस शानदार और पवित्र ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनकर स्वयं को अत्यंत भाग्यशाली मानते हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Sri Anandpur Sahib , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD