Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

घर में तीसरी बार भारतीय टीम का सूपड़ा साफ, गौतम गंभीर की कोचिंग में बना निराशाजनक रिकॉर्ड

Gautam Gambhir, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, South Africa, 2nd Test, Guwahati Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 17:41 IST

टी20 विश्व कप 2024 के बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था। गंभीर की कोचिंग में वनडे और टी20 में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम अपने निराशाजनक प्रदर्शन से चौंका रही है। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज में मिली हार इसका सबसे ताजा उदाहरण है। भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं पहली होम टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ 1933-34 में खेली थी। उस समय से लेकर अब तक भारतीय टीम को सिर्फ 3 घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। 

2 बार क्लीन स्वीप गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद हुई है। भारतीय टीम को पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने 1999-2000 में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से हराया था। घर में पहली बार भारत को क्लीन स्वीप होना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने घर में सीरीज के सभी टेस्ट न हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा।

9 जुलाई 2024 को गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने थे। गंभीर की कोचिंग की डेढ़ साल की अवधि में भारतीय टीम का टेस्ट में प्रदर्शन लगातार गिरा है। टीम दो बार क्लीन स्वीप का सामना कर चुकी है। भारतीय टीम को अक्टूबर-नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। 

उस हार के ठीक एक साल बाद अब दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 0-2 से हरा दिया है। 1932 से लेकर 2024 जुलाई तक भारतीय क्रिकेट में जो सिर्फ 1 बार हुआ था। गंभीर के डेढ़ साल के कार्यकाल में 2 बार हो चुका है। ये आंकड़े बेहद निराशजनक हैं और गंभीर की टेस्ट फॉर्मेट की कोचिंग क्षमता पर सवाल उठाते हैं। 

बता दें कि गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने 19 टेस्ट खेले हैं जिसमें 10 में हार और 7 मैचों में जीत मिली है। 2 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। 7 जीत में 4 बांग्लादेश और वेस्टइंडीज (2+2) के खिलाफ मिली है। 

 

Tags: Gautam Gambhir , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , South Africa , 2nd Test , Guwahati Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD