Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भारत के लिए काल बना 36 साल का स्पिनर, जीता 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, South Africa, 2nd Test, Guwahati Test, Simon Harmer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 17:35 IST

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से गंवा दी है। कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में 30 रन से हार का सामना करने वाली टीम इंडिया को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में 408 रन के रिकॉर्ड अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ये सबसे बड़ी हार है। 

इस टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा दक्षिण अफ्रीका के 36 साल के स्पिनर सिमोन हार्मर रहे। सिमोन हार्मर भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बने। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट लेने वाले हार्मर ने मैच में 9 विकेट लेकर टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। 

हार्मर ने कोलकाता टेस्ट में भी 8 विकेट लिए थे। कुल 17 विकेट लेने वाले दाएं हाथ के इस ऑफ स्पिनर को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने के बाद हार्मर ने कहा, "मैंने पिछले टेस्ट में कहा था, यह एक लंबा सफर रहा है। 10 साल बाद, बिल्कुल अलग एहसास है। 

यहां से बहुत सारी अच्छी यादें लेकर जाऊंगा। एक बहुत अच्छी भारतीय टीम को हराना बहुत बड़ा प्रयास था। भारत में पांच विकेट लेना अच्छा लगा, जीत में अपना योगदान देकर अच्छा लगा।" हार्मर की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी खेलने की निपुणता में लगातार कमी आई है। 

हार्मर पूर्व में भी भारत में टेस्ट खेल चुके हैं और अब तक खेले कुल 4 टेस्ट मैचों में 27 विकेट ले चुके हैं। गुवाहाटी टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप किया और 25 साल बाद भारत की धरती पर टेस्ट सीरीज जीती। आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने 1999-2000 में भारत में हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में टेस्ट सीरीज जीती थी।

गुवाहाटी टेस्ट की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 489 रन बनाए थे। भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई थी और 288 रन से पिछड़ी थी। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की थी और पहली पारी में मिले 288 रन की बढ़त के आधार पर भारत को 549 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम 140 पर सिमट गई और 408 रन के अंतर से हार गई। पहली पारी में 93 रन बनाने और 6 विकेट लेने के साथ ही दूसरी पारी में 1 विकेट लेने वाले मार्को जानसेन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , South Africa , 2nd Test , Guwahati Test , Simon Harmer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD