Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

गैब्रिएला ने अर्जुन रामपाल को बताया 'लाइफ गुरु', खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Arjun Rampal, Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 17:28 IST

मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे उस दोस्त को, जिसने मुझे जिंदगी को सही तरीके से जीना सिखाया है। 

इसके लिए आपको धन्यवाद।" अभिनेता अर्जुन ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। इसी के साथ ही, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में साल 2001 में फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से कदम रखा था। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी, जिसके लिए अभिनेता को डेब्यू अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था। 

2008 में आई 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 'मोहब्बतें' में काम कर चुकीं किम शर्मा अर्जुन की कजिन हैं। 2004 में आई 'लक्ष्य' के लिए अर्जुन रामपाल पहली पसंद थे लेकिन डेट्स ना होने के चलते वह यह फिल्म नहीं कर पाए और फिर ऋतिक रोशन इस फिल्म में कास्ट किए गए।

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों की महिका और मायरा नाम की दो बेटियां भी हैं। महिका का जन्म 2002 में जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था, लेकिन दोनों की ये शादी मात्र 21 साल ही चली थी, और साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया।तलाक के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव-इन रिलेशन में हैं। गैब्रिएला अर्जुन से 14 साल छोटी हैं। 18 जुलाई, 2019 को दोनों एक बेटे, एरिक, के माता-पिता बने हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Arjun Rampal , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD