Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नागालैंड की खूबसूरती से प्रभावित हुए मनोज बाजपेयी, कहा- 'यहां हर किसी को एक बार तो जरूर आना चाहिए'

Manoj Bajpayee, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 14:40 IST

हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस सीजन की शूटिंग नागालैंड में हुई, और इस जगह की खूबसूरती ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है। सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी ने नागालैंड के सफर और शूटिंग अनुभव के बारे में बातें की। 

उन्होंने बताया कि यह शूटिंग उनके लिए सिर्फ काम नहीं थी, बल्कि यह उनके लिए एक नया अनुभव और सीखने का अवसर भी था। मनोज बाजपेयी ने कहा, ''नागालैंड की सुंदरता को शब्दों में बताना मुश्किल है। मैं पहली बार देश के इस हिस्से में गया था। यहां बिताया गया समय बेहद खास है। शूटिंग का हर दिन मेरे लिए नई चीजें लेकर आया। 

यहां के लोग, खाना, संस्कृति और हर अनुभव में जो गर्मजोशी और सादगी थी, वह दिल को छू गई। यह एक ऐसा राज्य है, जहां आपको प्रकृति और मानव जीवन के बीच अद्भुत संतुलन देखने को मिलेगा।'' अभिनेता ने बताया, ''नागालैंड में दिन की शुरुआत बहुत जल्दी होती है। यहां सुबह साढ़े चार या पांच बजे सूरज ऐसे चमकता है, जैसे सुबह के नौ या दस बज रहे हो। लोग जल्दी उठकर अपने रोजमर्रा के काम में जुट जाते हैं। 

इससे यह पता चलता है कि लोग कुदरत के साथ कितने करीब से जुड़कर अपना जीवन जीते हैं।'' मनोज बाजपेयी ने नागालैंड की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह जगह न केवल हरी-भरी है, बल्कि यहां के लोग भी बेहद मिलनसार हैं। ऐसे कम ही स्थान होते हैं जहां मानव जीवन और प्राकृतिक वातावरण इतने खूबसूरती से संतुलित रूप में मौजूद हों। 

यहां हर किसी को जिंदगी में एक बार तो जरूर आना चाहिए, ताकि वे खुद इस प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव कर सकें। इसके साथ ही, मनोज ने वहां के स्थानीय कलाकारों के साथ अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे न केवल प्रतिभाशाली हैं, बल्कि उनके विचार और सोच बहुत आधुनिक हैं। ये लोग तकनीक, फैशन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में काफी आगे हैं, लेकिन अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़े हुए हैं। उनके साथ काम करना और बातचीत करना एक अलग ही अनुभव था।

 

Tags: Manoj Bajpayee , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD