Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अवैरी विद्यालय में 70 लाख रुपए से निर्मित भवन लोकार्पित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवैरी तथा बैजनाथ में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 18:22 IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवैरी तथा बैजनाथ  में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अवैरी विद्यालय में 60 लाख रुपए की राशि से निर्मित अतिरिक्त भवन तथा 10 लाख रुपए की राशि से निर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। 

उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा वहीं विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को ओर अधिक सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। विधायक किशोरी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने एवं प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लासों की स्थापना, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण, खेल सुविधाओं के विस्तार, पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित संतराम महाविद्यालय बैजनाथ में एम.ए. के 6 विषयों में पढ़ाई प्रारंभ की गई है ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूरदराज न जाना पड़े।

उन्होंने उपस्थित लोगों तथा बच्चों को नशे से दूर रहने एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या नशे से संबंधित व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना अभिभावकों एवं पुलिस प्रशासन को तुरंत दें। समारोहों में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुति एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों, अनुशासन एवं प्रतिभा के आधार पर मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं विद्यालय को प्रोत्साहन स्वरूप 11-11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। अवैरी विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार वर्मा तथा बैजनाथ विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक सेन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा एवं अन्य गतिविधियों में विद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का विस्तृत विवरण रखा।

समारोहों में प्रधान अवैरी अश्वनी कुमार, उपप्रधान अवैरी सचिन सूद, एस एम सी प्रधान अंजू देवी, सहायक अभियंता जलशक्ति शरती शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस सचिव रमेश चड्डा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, कार्यकर्ता उमेश, सुशील, संतोष, शांति, विनोद, राजिंद्र, उत्तम, विधि सहित अभिभावक, अध्यापकगण तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD