Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरपाल सिंह चीमा द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में बुलाये गये ऐतिहासिक विधान सभा सत्र के दौरान श्री गुरु तेग़ बहादुर जी को श्रद्धांजलि भेंट

देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ रही नफरत और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के होते नुक्सान पर गहरी चिंता व्यक्त की

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sri Anandpur Sahib, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 17:38 IST

श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी स्मारक पर बुलाये गये पंजाब विधान सभा के ऐतिहासिक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘रंगरेटा गुरु का बेटा’ भाई जैता जी को समर्पित इस स्थान से संबोधन करते हुए वित्त मंत्री ने गुरु साहिब की अनुपम शहादत को मानव इतिहास में सर्वाेच्च बताया और कहा कि गुरु साहिब ने दूसरे धर्म और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

सदन में अपने संबोधन के दौरान एडवोकेट चीमा ने सिख इतिहास में बलिदान की अनुपम परंपरा का जिक्र करते हुए श्री गुरु अर्जन देव जी से शुरू होकर चार पीढ़ियों तक चले बलिदानों को याद किया, जिसमें गुरु अर्जुन देव जी के बाद श्री गुरु तेग़ बहादुर जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी जी और चार साहिबजादों ने अपनी शहादत दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी इतिहास में अभी तक ऐसा इतिहास नहीं पढ़ा जिसमें शांति, एकता और सभी धर्मों के सम्मान के लिए इतनी कुर्बानियां दी गई हों। 

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने विश्व बंधुत्व का संदेश देते हुए अत्याचार के सामने डटकर मुकाबला किया और उनका यह संदेश आज भी मानवता के लिए प्रकाश-स्तंभ बना हुआ है। देश के मौजूदा हालात पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ रही नफरत और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों पर गहरी चिंता जताई। 

मणिपुर और उत्तर प्रदेश में हिंसा के अन्य वक्ताओं द्वारा दिए गए हवालों का जिक्र करते हुए उन्होंने जातीय आधार पर हो रहे अत्याचारों को उजागर किया। श्री चीमा ने कहा कि पंजाब को भी सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश की कृषि, शिक्षा व्यवस्था और दरियाओं के पानी पर डाका डालने की संकुचित चालें शामिल हैं।

उन्होंने राजधानी चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे संबध्ंाी हाल ही में उठ रही चुनौतियों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान की शिक्षाओं का पालन करते हुए पंजाब के तीन करोड़ लोग देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं और प्रदेश के हक़ों के लिए दृढ़ता से लड़ेंगे।

वित्त मंत्री ने भाई जैता जी की विरासत को प्रतीकात्मक पहल के साथ-साथ विधायी कार्रवाई के द्वारा सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। उन्होंने ‘आप’ सरकार द्वारा पेश किए गए पंजाब लॉ ऑफिसर्स बिल की महत्ता पर प्रकाश डाला, जो हाईकोर्ट में हाशिए पर रहे समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करता है। 

उन्होंने कहा कि यह वह कदम है जो पिछले 75 वर्षों में नहीं उठाया गया। श्री चीमा ने इस बात पर भी गर्व जताया कि यह सत्र भाई जैता जी की यादगार पर आयोजित किया गया है और यह कदम उन वीर योद्धाओं को बनता सम्मान देता है जिन्होंने गुरु साहिब का पूरी निष्ठा से साथ दिया। अंत में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस पवित्र धरती पर विधान सभा सत्र करवाने की ऐतिहासिक पहल के लिए स्पीकर और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस सत्र और वर्तमान पंजाब सरकार द्वारा गुरु साहिब तथा उनके पैरोकारों भाई मती दास जी, भाई सती दास जी व भाई दयाला जी प्रति दिखाए गए गहरे सम्मान को देख रही है।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sri Anandpur Sahib , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD