Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

विधान सभा का विशेष सत्र: हरजोत सिंह बैंस द्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की अनुपम शहादत को श्रद्धांजलि देने हेतु प्रस्ताव पेश

विधान सभा द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sri Anandpur Sahib, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 17:07 IST

श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आज श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान पंजाब के शिक्षा एवं सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने धर्म की रक्षा और सभी के अधिकारों के लिए नौवें पातशाह द्वारा दी गई अनुपम शहादत और सर्वाेच्च बलिदान को नमन करने हेतु एक आधिकारिक प्रस्ताव पेश किया।

पंजाब विधान सभा में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदन को संबोधित करते हुए स. बैंस ने तीन गुरसिखों भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी को भी याद किया। उन्होंने गुरु साहिब की शहादत की राष्ट्रीय महत्ता को भी रेखांकित किया। स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नौवें पातशाह की अनुपम शहादत ने देश में धर्मनिरपेक्षता का बीज बोया। 

उन्होंने कहा कि यदि श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी ने धर्म और आस्था की स्वतंत्रता के लिए बलिदान न दिया होता, तो आज हमारे देश का नक्शा और धार्मिक रंगत बिल्कुल अलग होती। गुरु साहिब ने उस समय शासकों के अत्याचारों का डटकर मुकाबला किया। जब हिंदू समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता खतरे में थी, तब श्री गुरु तेग़ बहादुर जी उनकी ढाल बन गए। 

उन्होंने कहा कि अन्य धर्मों के सम्मान और रक्षा के लिए ऐसी अनुपम शहादत की मिसाल विश्व इतिहास में कहीं और नहीं मिलती। श्री आनंदपुर साहिब से विधायक स. बैंस ने खालसे की जन्मभूमि के प्रति अपनी गहरी एवं ऐतिहासिक भावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आनंदपुर साहिब की यह पवित्र भूमि, जिसे श्री गुरु तेग़ बहादुर जी ने स्वयं बसाया और अपनी पूज्य माता के नाम पर ‘चक्क नानकी’ नाम दिया, यही वह धरती है जहां से गुरु साहिब दिल्ली के लिए अपनी अंतिम यात्रा पर रवाना हुए थे। यही वह स्थान है जहां कश्मीरी पंडित न्याय की गुहार लेकर गुरु साहिब की शरण में आए थे।

उन्होंने इस धरती पर दिखाई गई अद्वितीय भावना को उजागर करते हुए कहा कि यहीं पर भाई जैता जी (बाबा जीवन सिंह जी) श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का ‘शीश’ पूरे सम्मान के साथ लेकर आए थे और यहीं पर दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई जैता जी को गले लगाकर उन्हें ‘रंगरेटे गुरु के बेटे’ कहकर सम्मानित किया था। गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित स्मृति समारोहों के लिए पंजाब सरकार द्वारा बनाये गये कार्यक्रमों का विवरण देते हुए स. बैंस ने कहा कि इन समारोहों को पूरे मान-सम्मान के साथ संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने एक समर्पित समिति गठित की थी। 

इसके तहत पंजाब सरकार ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र, चार नगर कीर्तन, सरब धर्म सम्मेलन, लाइट एंड साउंड शो, ड्रोन शो तथा गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित शैक्षिक कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने आधारभूत संरचना की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिनमें तीन टेंट सिटीज़, सुगम पार्किंग, श्री आनंदपुर साहिब आने वाली संगत के लिए समर्पित मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट तथा पर्यावरण-अनुकूल ई-रिक्शा व शटल सेवाएं शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि गुरु साहिब की महान विरासत का सम्मान करने के लिए पूरे पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। स. हरजोत सिंह बैंस ने सभी से इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि हम फंडों की चिंता किए बगैर पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। 

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की अनुपम शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि उनके सत्य, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता के शाश्वत संदेश का अधिक से अधिक प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक समागम नहीं, बल्कि पंजाब और देश के मूल्यों को दर्शाती एक विशेष पहल है। स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की अनुपम शहादत प्रेरणा का शाश्वत स्रोत है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकाश-स्तंभ बनी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि उनकी शहादत वीरता, दया और सच्चाई के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के मूल्यों का प्रतीक है। इन्हीं मूल्यों को हम अपनी शिक्षा प्रणाली और समाज में स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के सभी धार्मिक समुदायों के लोग श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने हर व्यक्ति को गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि ये समारोह गुरु साहिब द्वारा दर्शायी गई धर्मनिरपेक्षता, विश्वव्यापी भाईचारे और मानवीय मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने सभी संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपनाने और समाज में शांति, सहिष्णुता तथा सद्भावना को बढ़ावा देते हुए सभी की भलाई के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह का शहीदी दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाना चाहिए।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sri Anandpur Sahib , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD