Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड

Dharmendra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 16:47 IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने लंबे समय से बीमारी से जूझते हुए सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर को सुनकर मनोरंजन जगत के कलाकारों ने भावुक होकर धर्मेंद्र को याद करते हुए पोस्ट शेयर की। मशहूर कमीडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने फेसबुक पर अभिनेता के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "अलविदा धर्म पाजी, आपका जाना बहुत ही दुखदायी है; ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है। 

आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा। कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं, यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था। हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें।"अभिनेता अक्षय कुमार ने अभिनेता के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने भावुक अंदाज में अपने दिल की बात बयां की, जिसमें उन्होंने लिखा, "धर्मेंद्र जी जैसा हीरो हर लड़का बनने की चाह रखता है। 

हमारे मनोरंजन जगत के असली ही-मैन। पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। आप अपनी फिल्मों और अपने प्यार के जरिए हमेशा याद किए जाएंगे। ओम शांति।" मशहूर लेखक मनोज शुक्ला मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ वीडियो पोस्ट की, जिसमें दोनों आपस में बात कर रहे हैं। 

वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "आसमान को अपनी चमक के लिए एक बड़ा सितारा चाहिए था, शायद इसलिए ईश्वर ने आपको अपने श्री चरणों में बुला लिया। मैंने फिल्म 'शोले' 10 साल की उम्र में देखी थी। तभी से धर्मेंद्र जी मेरे हीरो बन गए और अब हमेशा के लिए हैं। उनसे मिलकर पता चला कि वे पर्दे पर जितने सख्त और फौलादी थे, असल जिंदगी में वे उतने ही कोमल दिल और शायराना मिजाज के थे। 

दिलों में धड़कते और आसमानों पे चमकते रहिए धरम जी। फिर मिलेंगे!" अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता को लेकर भावुक पोस्ट शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "शक्ति जो दिल में छुपी हो, स्टारडम जो स्नेह में लिपटा हो। यही धरम पाजी की विरासत है। दुनिया के लिए वे ही-मैन थे।

जिन्होंने उन्हें जाना, उनके लिए वे सच्चे स्नेह का स्रोत थे। शांति में विश्राम करें धरम पाजी। ऊं शांति।" अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें धर्मेंद्र उनके बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "इंसानियत की असली मिसाल चली गए और दुनिया इनके बिना थोड़ी खाली लगती है…लगता है कि हम बस अच्छे लोगों को ही खो रहे हैं। 

दिल से अच्छे और हमेशा प्यार पाने वाले। रेस्ट इन पीस धरमजी… हमेशा प्यार के साथ।" अभिनेता फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की तस्वीर पोस्ट कर भावुक होते हुए लिखा, "धर्मेंद्र जी के निधन की दुखद खबर सुनकर पूरा मनोरंजन जगत एक बड़ी क्षति से गुजर रहा है। जो शुरू से धरम जी को देखते आए हैं और जो फिल्म बनाते हैं, उनके लिए धरम जी हमेशा से ही अनमोल रहेंगे। 

छह दशकों तक मनोरंजन जगत में अपना योगदान देने के लिए धरम जी आपका धन्यवाद। हम आपके आभारी हैं कि हमें आपके गर्मजोशी, दयालुता, उदारता, आकर्षण, गहराई और आपके स्क्रीन पर कॉमेडी को देखने का अनुभव मिला। देओल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।"

अभिनेता संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "कुछ लोग सिर्फ आपकी जिंदगी में काम नहीं करते… वे आपके दिल में बस जाते हैं। धरमजी ऐसे ही थे। यह एक खालीपन है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मेरी संवेदनाएं सन्नी, बॉबी और पूरे परिवार के साथ हैं।"

 

Tags: Dharmendra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD