Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु लगातार प्रयासरत : किशोरी लाल

विधायक किशोरी लाल ने संसाल में किसानों को आबंटित किए पावर वीडर ट्रैक्टर

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 16:11 IST

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत संसाल में कृषि विभाग के सौजन्य से किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पावर वीडर ट्रैक्टरों का आवंटन किया गया। उन्होंने किसानों संबोधित करते हुए विधायक कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। 

उन्होंने बताया कि पावर वीडर के उपयोग से खेतों के कार्य आसानी से और कम समय में पूरे किए जा सकेंगे, जिससे किसानों की लागत में कमी आएगी और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। विधायक ने कहा कि आधुनिक उपकरणों का उपयोग कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है और राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश का प्रत्येक किसान उन्नत तकनीक से लाभान्वित हो। 

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे उपलब्ध योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें। इसके उपरांत विधायक किशोरी लाल आज ग्राम पंचायत बंडियां के राजल गांव का दौरा का ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु उपस्थित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की सुविधा, बुनियादी ढांचे के विकास, सामाजिक सुरक्षा और किसानों–महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंच रहा है। गांव में पेयजल समस्या को प्राथमिकता देते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र और प्रभावी कदम उठाए जाएं। 

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने हेतु सरकार और विभाग पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने गांव में गैस सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुमन कुमारी, उपप्रधान संसाल संजीव कुमार, कनिष्ठ अभियंता जलशक्ति राजेश शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, कै० जगदीश राणा, कै० संसार चंद राणा, चमन भंगालिया सहित किसान, ग्रामीण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD