Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्रीनगर से शुरू हुए शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर हरजोत सिंह बैंस एवं हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पुष्पवर्षा के साथ स्वागत

श्रीनगर से जम्मू, पठानकोट, होशियारपुर, गढ़शंकर होते हुए नगर कीर्तन की श्री आनंदपुर साहिब में समाप्ति

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Harbhajan Singh ETO, Sri Anandpur Sahib, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 15:46 IST

हिंद की चादर, धर्म के रक्षक नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित, 19 नवंबर को श्रीनगर के गुरुद्वारा पातशाही छेवीं से पूरे खालसाई जाहो-जलाल के साथ शुरू हुआ विशाल नगर कीर्तन आज श्री आनंदपुर साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। श्री आनंदपुर साहिब में इस नगर कीर्तन के पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस एवं हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

फूलों से सजी सुंदर पालकी साहिब में सुशोभित जुगो-जुग अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया तथा पांच प्यारे और निशान साहिब की अगुवाई में सजे इस नगर कीर्तन का खालसे की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में पहुंचने पर रूपनगर जिला प्रशासन एवं संगत ने भी भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस एवं हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने नगर कीर्तन में शामिल पांच प्यारे साहिबान एवं पांच निशानची साहिबान को सिरोपा भेंट किए।

नगर कीर्तन के तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस एवं हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के स्वरूप को पूर्ण सम्मान के साथ गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में सुशोभित किया। श्रीनगर से श्री आनंदपुर साहिब आने वाले इस नगर कीर्तन में संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़े वाले, भूपिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, दविंदर सिंह, बहादर सिंह सहित अन्य जत्थेबंदियों एवं संस्थाओं ने पूर्ण सहयोग दिया।

भाई बचित्तर सिंह गतका अखाड़ा हठूर के युवाओं ने उस्ताद हरप्रीत सिंह की देखरेख में 544 किलोमीटर लंबे मार्ग पर गतके के जौहर दिखाए। तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के मौके पर गतका अखाड़े के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी तरना दल के मुखी बाबा सिंह साहिब बाबा गुरदेव सिंह ने भी इस नगर कीर्तन में बड़ी सेवा निभाई।

इस नगर कीर्तन के मार्ग में पड़ने वाले गांवों और शहरों में संगतों ने जगह-जगह स्वागत किया। यह नगर कीर्तन 22 नवंबर 2025 को गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा से शुरू हुआ था, जिसे होशियारपुर तक 25 किलोमीटर का सफर तय करने में करीब 15 घंटे लग गए। संगतों ने नगर कीर्तन के स्वागत में जगह-जगह लंगर लगाए।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा संगत के पूर्ण सहयोग से 19 नवंबर को श्रीनगर से शुरू हुआ यह महान नगर कीर्तन जम्मू, पठानकोट, होशियारपुर, गढ़शंकर, झज्ज चौक होते हुए आज श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न हुआ।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harbhajan Singh ETO , Sri Anandpur Sahib , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD