Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक है गुरु तेग बहादुर: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में कार्यक्रम में हुए शामिल

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Sri Anandpur Sahib, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 19:02 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने आस्था, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 

उन्होंने केवल सिख धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि सभी धर्म और हर पंथ के अधिकारों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। अत्याचार के खिलाफ उनका अडिग साहस आज भी हमें प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं हमें आपसी सम्मान, भाईचारे और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। 

उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन ‘विविधता में एकता’ और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला प्रकाश स्तंभ है। आज जब समाज में शांति, सद्भाव और सामाजिक न्याय की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब गुरु तेग बहादुर जी की विरासत और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा, विवेक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sri Anandpur Sahib , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD