Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बर्थडे स्पेशल : असाधारण प्रतिभा के धनी अमित मिश्रा को नहीं मिला पर्याप्त मौका

Special Day, Sports News, Cricket, Amit Mishra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 18:50 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज अमित मिश्रा की गिनती एक बेहतरीन स्पिनर के रूप में होती है। मिश्रा को उनकी क्षमता और प्रतिभा के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम में मौका नहीं मिला। पर्याप्त मौका मिलने की स्थिति में उनका कद भी अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, और आर अश्विन की तरह हो सकता था। 

अमित मिश्रा का जन्म 24 नवंबर 1982 को दिल्ली में हुआ था। बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रखने वाले मिश्रा ने हरियाणा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेला। मिश्रा एक दाएं हाथ के बेहतरीन लेग स्पिनर रहे। फ्लाइट, गुगली और लेगब्रेक उनकी विशेषता थी। गेंदबाजी में विविधता की वजह से वह बल्लेबाजों को छकाने और आउट करने में निपुण थे। 

इसके अलावा वह निचले क्रम के बेहतरीन बल्लेबाज भी थे। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर 2003 में उन्होंने वनडे में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। 2008 में टेस्ट और 2010 में टी20 में उनका डेब्यू हुआ था। मिश्रा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 2017 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने टी20 के रूप में खेला था। 

2003 से 2017 तक 14 साल के अंदर मिश्रा कई बार टीम से अंदर-बाहर हुए। वह कभी भी टीम में अपनी जगह नहीं बना सके। भारत के लिए 22 टेस्ट में 76 विकेट उन्होंने लिए। साथ ही बल्लेबाजी में 4 अर्धशतक लगाते हुए 648 रन भी बनाए। 36 वनडे में 64 और 10 टी20 में 16 विकेट उन्होंने झटके।

ये आंकड़े और भी बेहतर होते अगर उन्हें ज्यादा मौके मिले होते। आईपीएल में उन्हें भरपूर मौका मिला और उन्होंने अपनी श्रेष्ठता दुनिया की इस सबसे महंगी और लोकप्रिय लीग में साबित की। 2008 से 2024 के बीच अमित मिश्रा ने लीग में 162 मैचों में 174 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जेस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेला। 

वह लीग के 8वें सफलतम गेंदबाज हैं। अमित मिश्रा आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स, 2011 में डेक्कन चार्जेस और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने हैट्रिक ली थी। अमित मिश्रा ने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने के बाद 4 सितंबर 2025 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

 

Tags: Special Day , Sports News , Cricket , Amit Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD