Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब सरकार द्वारा प्रभावशाली ड्रोन शो के माध्यम से श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग़ बहादुर जी को श्रद्धांजलि भेंट

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Manish Sisodia, Harjot Singh Bains, Tarunpreet Singh Sond, Harbhajan Singh ETO, Barinder Kumar Goyal, Kuldeep Singh Dhaliwal, Sri Anandpur Sahib, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 18:23 IST

नौवें सिख गुरु साहिब एवं ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों के हिस्से के रूप में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आयोजित प्रभावशाली ड्रोन शो से पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब का आसमान प्रकाशमान हो उठा। यह अनूठा हवाई शो धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय अधिकारों की खातिर गुरु साहिब एवं उनके अनुयायियों की अनुपम शहादत के प्रति गहरी श्रद्धांजलि थी।

इस ड्रोन प्रदर्शनी ने गुरु साहिब और उनके पैरोकारों की लासानी शहादत से जुड़े संपूर्ण दृश्यों को श्रद्धा और सूक्ष्मता से दर्शाते हुए प्रकाश एवं गति के अनोखे क्रम के जरिए ऐतिहासिक वृत्तांत को प्रस्तुत किया। इस शो की शुरुआत मुगल शासक औरंगजेब के जालिम शासन के चित्रण से हुई, जिसके द्वारा सभी को इस्लाम धर्म में शामिल करने की इच्छा के कारण जजिया कर लगाने और जबरन धर्म परिवर्तन सहित बड़े पैमाने पर अनेकों अत्याचार किए गए थे।

अपने धर्म की रक्षा के लिए श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की शरण में आए कश्मीरी पंडितों की दयनीय स्थिति को ठोस रूप में प्रस्तुत किया गया तथा ऑडियो के द्वारा “जो सरण आवै तिसु कंठ लावै” (जो कोई शरण में आता है, मैं उसे गले लगा लेता हूँ) के सिद्धांत के प्रति गुरु साहिब की दृढ़ प्रतिबद्धता को उजागर किया गया। इस ड्रोन शो में आगे दिल्ली के चांदनी चौक में यातनाएं देकर गुरु के अनुयायिओं को शहीद करने के वृत्तांत को दर्शाया गया। भाई मती दास जी को जीते जी आरे से चीरकर शहीद करने के दृश्य को ड्रोनों के साथ-साथ दिल को झकझोर देने वाली ऑडियो से जीवंत कर दिया गया। 

इसी तरह ड्रोंनो के द्वारा भाई दयाला जी को जिंदा उबालने के अद्भुत साहस और भाई सती दास जी, जिन्हें रूईं में लपेटकर जिंदा जला दिया गया था, उनकी शहादत को भी पूर्ण श्रद्धा के साथ प्रस्तुत किया गया। शो के अंत में श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की शहादत का गंभीर चित्रण किया गया। ड्रोनों के माध्यम से गुरु साहिब द्वारा अपने सिद्धांतों को त्यागने से इनकार करने और मानवीय मूल्यों-गरिमा के लिए उनकी शहादत को श्रद्धा एवं गंभीरता के साथ प्रस्तुत किया गया तथा ऑडियो के जरिए जल्लाद द्वारा गुरु साहिब के पवित्र शीश को धड़ से अलग करने से ठीक पहले के अंतिम क्षणों का वर्णन किया गया।

यह शो गुरु जी के पवित्र शीश को भाई जैता जी द्वारा साहसपूर्वक श्री आनंदपुर साहिब लाये जाने और गुरू साहिब के अंतिम संस्कारों की श्रद्धा एवं उदासी से भरी प्रस्तुति के साथ समाप्त हुआ, जिससे विरासत-ए-खालसा में एकत्र हुई संगत में श्रद्धा और सम्मान की गहरी भावना जागृत हुई। पूरे शो के दौरान पंजाबी वृत्तांत ने एक गहरा और ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान किया, जिसने संगत को इस घटना के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व से जोड़ा गया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस ऐतिहासिक दिवस को समर्पित समागमों में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके यह सुनिश्चित कर रही है कि नौजवान पीढ़ी और पूरी दुनिया को नौवें गुरु साहिब एवं उनके पैरोकारों के जीवन, दर्शन और अनुपम शहादत से परिचित कराया जाए तथा विश्व इतिहास में धार्मिक स्वतंत्रता के सबसे बड़े रक्षक के रूप में उनकी विरासत को उजागर किया जाए। यह अनोखा ड्रोन शो गुरु साहिब के शहीदी दिवस को समर्पित समागमों के मुख्य आकर्षण में से एक है और यह पंजाब सरकार की प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा विश्व भर तक पहुँचाने की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इस शानदार ड्रोन शो के दौरान दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस, पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक बुद्ध राम, विधायक गुरदित्त सिंह सेखों तथा विधायक जसवंत सिंह गज्जणमाजरा उपस्थित रहे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Manish Sisodia , Harjot Singh Bains , Tarunpreet Singh Sond , Harbhajan Singh ETO , Barinder Kumar Goyal , Kuldeep Singh Dhaliwal , Sri Anandpur Sahib , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD