Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

350वें शहीदी दिवस को समर्पित बाबा बुड्ढा दल छावनी में कथा एवं कीर्तन दरबार आयोजित

पंथ के प्रसिद्ध कथा एवं कीर्तन जत्थों ने संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा

Religious, Vikramjit Singh Sahney, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 18:13 IST

श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी तथा भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे समागमों की श्रृंखला के तहत आज बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में सजे शाम के दीवानों में पंथ के प्रसिद्ध कथा एवं कीर्तन जत्थों द्वारा संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा गया।

इन जत्थों में ज्ञानी हरजीत सिंह हरमन शाहाबाद (मारकंडा वाले), भाई गुरसेवक सिंह रंगीला (चंडीगढ़ वाले), भाई मेहताब सिंह (जालंधर वाले), बाबा हरजीत सिंह (मेहता चौक वाले), भाई गगनदीप सिंह (श्रीनगर वाले), भाई दविंदर सिंह सोढ़ी (लुधियाना वाले), भाई बलविंदर सिंह रंगीला (चंडीगढ़ वालेल, भाई रविंदर सिंह (हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब अमृतसर), पद्म श्री भाई साहिब भाई हरजिंदर सिंह (श्रीनगर वाले) शामिल थे।

स्टेज सेक्रेटरी की सेवा ज्ञानी भगवान सिंह जौहल तथा भाई प्रीतम सिंह ने निभाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और राज्यसभा सदस्य बिक्रमजीत सिंह साहनी ने भी गुरु चरणों में हाजरी लगाई। कल 24 नवंबर को इसी पंडाल में गुरु साहिब के जीवन एवं शिक्षाओं से संबंधित काव्य-उच्चारण, ढाडी एवं कविशरी दरबार तथा कथा-कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे।

 

Tags: Religious , Vikramjit Singh Sahney , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD